टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस गौरी प्रधान जल्द ही बॉलीवुड फिल्म में 1920 फेम एक्टर इंद्रनील सेनगुप्ता के साथ नजर आने वाली हैं। दोनों ही कलाकार फिल्म ए विंटर टेल एट शिमला में एक साथ दिखाई देंगे। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन योगेश वर्मा ने किया है। इस फिल्म को लेकर एक्टर्स ने अपने अनुभव को साझा किया है।
Gauri-Indraneil: ए विंटर टेल एट शिमला में साथ नजर आएंगे इंद्रनील और गौरी, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई कलाकार आएंगे नजर
इस फिल्म में दीपराज राणा, ऋतुराज सिंह, निहारिका चौकसे, अंगद ओहरी, इशिता शाह, करमवीर चौधरी, मनु मलिक समेत अन्य कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग शिमला में हुई है, जिसमें दो अजनबियों की कहानी को दिखाया गया है, जो बाद में एक दूसरे के प्यार में पड़ जा
फिल्म से जुड़कर गौरी हैं खुश
फिल्म को लेकर एक्ट्रेस गौरी ने कहा कि यह कला का एक रेयर नमूना है, एक रोमांटिक कहानी को सुंदर तरीके से पेश किया गया है। मुझे फिल्म किए हुए कुछ समय हो गया है, मैं इस प्रोजेक्ट से जुड़कर काफी खुश हूं।यह योगेश वर्मा जी के निर्देशन में पहली फिल्म है।
फिल्म को लेकर निर्देशक ने कही यह बात
निर्देशक ने कहा कि उनका प्रोजेक्ट व्यक्तिगत जुनून से प्रेरित है, युवा और बुजुर्गों के व्यापक दर्शकों को शामिल करने के लिए समझदारी से तैयार की गई फिल्म है और सर्वोत्तम सिनेमाई मूल्यों और एंटरटेनमेंट के साथ पेश की गई है। उन्होंने रिश्तों के प्रति पारंपरिक और आधुनिक दोनों दृष्टिकोणों को मिलाने की कोशिश की है।
Shark Tank India 2: अनुपम मित्तल को लोग समझते हैं शार्क टैंक-2 का निर्माता, दिग्गज एंटरप्रेन्योर ने किया दावा
12 मई को रिलीज होगी फिल्म
वहीं, एक्टर इंद्रनील ने कहा कि उन्होंने खूबसूरत जगह पर फिल्म की शूटिंग का आनंद लिया है। उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग के दौरान मेरे पास बहुत अच्छा समय था, यह काफी रेयर है कि हम एक ऐसी फिल्म देखते हैं जो मॉर्डन चीजों के साथ पुरानी दुनिया के आकर्षण को समाहित करते हैं, योगेश वर्मा जी ने दोनों दुनिया को खूबसूरती के साथ लाकर पेश किया है। आपको बता दें कि यह फिल्म 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Kriti Kharbanda: कृति खरबंदा ने खुद को गिफ्ट की लग्जरी कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश