ट्रोलर्स को जायरा वसीम का जवाब और कपूर हवेली को म्यूजियम बनाने से पाकिस्तान का इंकार, पांच खबरें
हिंदी सिनेमा की महान अभिनेत्रियों में एक नरगिस दत्त ने एक से एक बढ़कर फिल्में दीं। उनका असली नाम फातिमा राशिद था। नरगिस ने मात्र 5 साल की उम्र में बाल कलाकार के तौर पर फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। 1957 में रिलीज हुई उनकी फिल्म मंदर इंडिया में उन्होंने एक गरीब महिला राधा का किरदार निभाया था। इसी रोल की बदोलत ये फिल्म ऑस्कर अवार्ड्स में तक गई थी। नरगिस ने अपने को-स्टार सुनील दत्त से 1958 में शादी कर ली थी। 3 मई 1981 को 58 साल की उम्र में नरगिस का कैंसर से निधन हो गया था।
आग में कूदकर सुनील दत्त ने बचाई थी नरगिस की जान, ऐसे शुरू हुई थी दोनों की प्रेम कहानी
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान ने 29 अप्रैल को इस दुनिया से अलविदा कह दिया था। उनके इस तरह अचानक जाने के बारे में कभी किसी नहीं सोचा था। कई लोगों को उनके जाने से गहरा सदमा लगा है। खासकर इरफान के बड़े बाबिल इससे उबर नहीं पा रहे हैं। वो लगातार अपने पिता से जुड़ी हुई यादें लोगों के साथ साझा कर रहे हैं।
इरफान खान के बेटे बाबिल ने वीडियो के बाद अब शेयर कीं पिता की ये पुरानी तस्वीरें
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस पूरी दुनिया पर अपना कहर बरपा रहा है। भारत में इस महामारी के चलते 1223 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है जबकि 37 हजार से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। इसी खतरे से निपटने के लिए एक बार फिर देश में लागू लॉकडाउन को 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। हालांकि इस बार इलाकों को रेड, ओरेंज और ग्रीन जोन्स में बांटकर कुछ छूट दी गई है। इसमें शराब और पान की दुकानों का खुलना भी शामिल है। लेकिन सरकार के इस फैसले से कुछ लोग खुश नहीं हैं।
शराब और पान की दुकान खुलने के फैसले से नाराज रवीना टंडन, बोलीं- थूकना फिर से शुरू हो जाएगा
पाकिस्तान के पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार में उनका पुश्तैनी घर है जिसको 'कपूर हवेली' कहा जाता है। साल 2018 में ऋषि कपूर ने पाकिस्तान सरकार से निवेदन किया था कि वह उनकी 'कपूर हवेली' को म्यूजियम में तब्दिल कर दिया जाए। अभिनेता के इस अनुरोध को पाकिस्तान सरकार ने स्वीकार किया था और 'कपूर हवेली' को म्यूजियम बनाने का फैसला किया था, लेकिन अब खबर है कि पाकिस्तान सरकार ने इस हवेली को म्यूजियम बनाने से मान कर दिया है।
दो साल पहले ऋषि कपूर ने 'कपूर हवेली' को लेकर किया था ये अनुरोध, अब पाकिस्तान से आया ये जवाब