आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में छोटी बबीता का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं सुहानी भटनागर ने बीते दिन इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सुहानी महज 19 साल की थीं। अभिनेत्री के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने बयान जारी कर सुहानी को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, अब फिल्म में छोटी गीता का किरदार निभा चुकीं जायरा वसीम ने सुहानी को याद किया है। हालिया इंटरव्यू में शोबिज छोड़ चुकीं जायरा ने सुहानी की मौत पर दुख जताया।
Zaira Wasim: बबीता के निधन पर छलका गीता का दर्द, सुहानी भटनागर को याद कर भावुक हुईं जायरा वसीम
सुहानी भटनाकर के असामयिक निधन से दंगल को-स्टार जायरा वसीम को तगड़ा झटका लगा है। शोबिज छोड़ चुकीं जायरा ने सुहानी की मौत पर दुख जताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जायरा वसीम ने कहा, 'मैंने अभी इसके बारे में पढ़ा है और मैं अभी भी इसके बारे में समझ नहीं पा रही हूं। काश यह एक अफवाह होती, मुझे उम्मीद थी कि यह झूठ था। जैसे ही मैंने यह खबर सुनी, मुझे हमारे द्वारा बिताए गए सभी शानदार समय याद आ गए। वह बहुत अच्छी थीं और हमारे पास बहुत अच्छी यादें थीं। मैं कल्पना नहीं कर सकती कि उनके माता-पिता पर क्या बीत रही होगी। मैं प्रार्थना करती हूं कि उन्हें ताकत मिले।'
जायरा वसीम ने सुहानी के निधन पर एक्स पर एक पोस्ट भी साझा किया। इसमें पूर्व अभिनेत्री ने लिखा, 'सुहानी भटनागर के निधन की खबर से मैं स्तब्ध हूं। इस अविश्वसनीय कठिन समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। उनके माता-पिता क्या अनुभव कर रहे होंगे, यह सोचकर ही मैं बहुत दुख से भर जाती हूं। मेरी हार्दिक संवेदना।'
Rakul-Jackky Wedding: शादी के लिए गोवा रवाना हुए रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी, परिवार के साथ एयरपोर्ट पर आए नजर
'दंगल' के लिए सुहानी ने कड़ी मेहनत की थी। छोटी बबीता का रोल मिलने पर अपनी खुशी साझा करते हुए सुहानी ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैंने वहां (दिल्ली में) एक ऑडिशन दिया था। उसके बाद जब मैं बाहर आई तो मेरी मां ने कहा, कैसा हुआ? मैंने बोला, मम्मा मैंने अपना बेस्ट दे दिया है। बस बाकी तो सब भगवान के ऊपर हैं। तब मेरी मां नियमित रूप से पापा से पूछ रही थीं कि कॉल आया? एक दिन प्रोडक्शन वाले ने फोन किया और कहा कि आपकी बेटी को शॉर्टलिस्ट किया गया है और आपको बॉम्बे जाना होगा। मैं वास्तव में आश्चर्यचकित थी और मैं बहुत खुश थी। मैंने भगवान को धन्यवाद दिया।'
Millionaires of Love: 'मिलिनेयर्स ऑफ लव' के लिए साथ आए मिथुन-रिकी केज, इंडो-हॉलीवुड म्यूजिकल फिल्म का हुआ एलान
'दंगल' फिल्म स्टार सुहानी भटनागर का राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अजरौंदा श्मशान घाट में विधिवत रूप से दाह संस्कार किया गया। दिवंगत अभिनेत्री के परिजनों ने उनके निधन की वजह का खुलासा करते हुए बताया कि दो माह पहले ही अचानक उनके शरीर पर लाल चकत्ते पड़ने लगे और डर्मेटोमायोसिटिस बीमारी से पीड़ित होकर शरीर के अंगों में पानी भरने और फेफड़े खराब होने से उनकी मौत हो गई। सुहानी के माता-पिता अपनी बेटी के जाने से काफी आहत हैं। हालांकि, उन्हें अपनी बेटी पर फक्र है कि उनकी बेटी ने छोटी सी उम्र में अकेले अपना नहीं, बल्कि फरीदाबाद का भी नाम रोशन किया।
FEUOK: इस दिन से सिनेमाघरों में नहीं दिखाई जाएंगी मलयालम फिल्में, केरल फिल्म प्रदर्शक संघ का बड़ा फैसला