फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जायरा वसीम के मैनेजर का चौंकाने वाला दावा, एक्ट्रेस ने नहीं लिखी पोस्ट, अब सामने आई ये सच्चाई

Mon, 01 Jul 2019 07:22 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 01 Jul 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
Zaira Wasim manager has different statement Zaira quits acting for islam
Zaira Wasim - फोटो : Twitter

'दंगल' सुपरहिट फिल्म और नेशनल अवॉर्ड अपने नाम करने वाली जायरा वसीम (Zaira Wasim) ने बीते रोज एक्टिंग छोड़ने का फैसला कर लिया। जायरा ने लंबी पोस्ट लिखकर इसके पीछे की वजह का खुलासा किया। जायरा ने लिखा- '5 साल पहले मैंने एक ऐसा फैसला लिया था जिसने मेरी जिंदगी बदल दी। मैं भले यहां फिट हो रही हूं लेकिन मैं यहां की नहीं हूं। मैं अपने ईमान से दूर हो रही हूं। इस पोस्ट में उन्होंने कुरान का भी जिक्र किया है। उनका कहना है कि यह रास्ता उन्हें अल्लाह से दूर कर रहा है। 

Zaira Wasim manager has different statement Zaira quits acting for islam
Zaira Wasim - फोटो : twitter

हालांकि इस मामले में जायरा के मैनेजर तुहिन ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जायरा के सभी सोशल मीडिया अकाउंट कम्प्रोमाइज हुए हैं और उन्होंने ये पोस्ट नहीं लिखे हैं। लेकिन इसके बाद खुद जायरा ने ट्वीट कर बताया कि सोशल मीडिया पर जो पोस्ट है उसे उन्होंने खुद लिखा है। इसके बाद जायरा के मैनेजर का फिर से बयान आया जिसमें उन्होंने कहा- हमने कभी नहीं कहा था कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो गया। हम ये जानना चाहते थे कि आखिर क्या हुआ है। ये पोस्ट उनके द्वारा ही किया गया है।





Zaira Wasim manager has different statement Zaira quits acting for islam
जायरा वसीम - फोटो : instagram

सोशल मीडिया पर फैन्स के बीच यह भी चर्चा है कि जायरा ने यह पोस्ट किसी दबाव में लिखा है। इस पर अब बहस छिड़ गई है। कुछ लोग धर्म को वजह बताने को लेकर ज़ायरा को गलत बता रहे हैं और ट्रोल भी रहे हैं। ट्रोलर्स का कहना है कि एक्टिंग छोड़ना उनकी अपनी पसंद हो सकती है लेकिन धर्म को वजह बताना सही नहीं है। वहीं, कुछ लोग उनके समर्थन में भी उतर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Zaira Wasim manager has different statement Zaira quits acting for islam
जायरा वसीम - फोटो : Twitter
बता दें जायरा वसीम ने आमिर खान की बेटी का किरदार 'दंगल' फिल्म में निभाया। 'दंगल' फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के बाद जायरा 'सीक्रेट सुपरस्टार' फिल्म में नजर आईं। अब वह सोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में पर्दे पर नजर आएंगी। फिल्म के मेकर्स ने उनके इस फैसले में उनका साथ दिया है।
विज्ञापन
Zaira Wasim manager has different statement Zaira quits acting for islam
zaira wasim - फोटो : instagram

क्या कहा जायरा ने
पाँच साल पहले मैंने एक फैसला किया था, जिसने हमेशा के लिए मेरा जीवन बदल दिया था। मैंने बॉलीवुड में कदम रखा और इससे मेरे लिए अपार लोकप्रियता के दरवाजे खुले। मुझे कामयाबी की तरह पेश किया गया और अक्सर युवाओं के लिए रोल मॉडल बताया जाने लगा। हालांकि मैं कभी ये नहीं करना चाहती थी और ऐसा नहीं बनना चाहती थी। इस क्षेत्र ने मुझे बहुत प्यार, सहयोग और तारीफ़ें दी हैं लेकिन ये मुझे गुमराही के रास्ते पर भी ले आया है। मेरे धर्म के साथ मेरा रिश्ता खतरे में आ गया। कुरान के महान और आलौकिक ज्ञान में मुझे शांति और संतोष मिला। मैंने अपनी स्वयं की आस्तिकता को महत्व देने के बजाय अपनी सहायता और मार्गदर्शन के लिए अल्लाह की दया पर और अधिक भरोसा करना शुरू कर किया। इसलिए आज मैं अपने इस फ़ैसले पर पहुंची और मैं अधिकारिक तौर पर इस क्षेत्र से अलग होने की घोषणा करती हूं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed