फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जायरा वसीम पर भड़कने के बाद रवीना टंडन को हुआ पछतावा, इस वजह से ट्वीट किया डिलीट

Tue, 02 Jul 2019 09:37 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 02 Jul 2019 09:37 AM IST
विज्ञापन
zaira wasim quit under pressure now raveena tandon apologises
Zaira Wasim, Raveena Tondon - फोटो : Social Media

एक्ट्रेस जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने के एलान के बाद से ही लगातार चर्चाओं का दौर जारी है। उन्होंने लंबे चौड़े पोस्ट में कहा था कि फिल्मों की वजह से वो धर्म से दूर होती जा रही हैं इसलिए इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया। जायरा के इस फैसले की कईयों ने आलोचना की तो कई उनके सपोर्ट में भी उतरे। 

zaira wasim quit under pressure now raveena tandon apologises
Zaira Wasim - फोटो : twitter

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, एक टेप सामने आया है जिससे पता चलता है कि एक मौलवी ने जायरा और कश्मीर की 8-9 साल की किक-बॉक्सिंग चैंपियन तजामुल को लेकर कहा कि दोनों नौजवानों ने इस्लाम की सीमाओं से परे जाकर कश्मीरियों को शर्मिंदा करने का काम किया है। मौलवी ने जायरा का सपोर्ट करने के लिए उसके परिवार के सदस्यों की आलोचना की है। रवीना टंडन ने इस वीडियो को टैग करते हुए एक्ट्रेस का सपोर्ट किया है।

zaira wasim quit under pressure now raveena tandon apologises
raveena tandon - फोटो : file photo

रवीना टंडन ने इस वीडियो को टैग करते हुए ट्वीट किया कि 'अगर यह सही है कि उसने प्रेशर में इंडस्ट्री छोडने का फैसला किया है तो यह दुखद है। क्या वो इस डर को लेकर लंबा चौड़ा पोस्ट नहीं लिख सकती थी? वो कई नौजवान लड़कियों की रोल मॉडल है।'



 

विज्ञापन
विज्ञापन
zaira wasim quit under pressure now raveena tandon apologises
रवीना टंडन

एक दूसरे ट्वीट में रवीना ने लिखा कि 'मैं उसके अच्छे भविष्य की कामना करती हूं। यह वीडियो देखने के बाद मुझे अपने कहे पर पछतावा हो रहा है जो मैंने तुरंत रिएक्शन दिया था। ऐसा हो सकता है कि उसे ऐसा लिखने पर मजबूर किया गया। मेरे जैसे लोग जो फिल्म, सिनेमा और इंडस्ट्री से बेहद प्यार करते हैं उनके लिए यह स्वीकार्य नहीं है। ट्वीट डिलीट कर रही हूं जो सुनने में बेहद कड़वा था।'



 

विज्ञापन
zaira wasim quit under pressure now raveena tandon apologises
raveena tandon - फोटो : file photo

इससे पहले रवीना टंडन ने लिखा था कि रवीना टंडन ने ट्विटर पर लिखा, 'कोई फर्क नहीं पड़ता अगर वो लोग जिन्होंने महज 2 फिल्मों में काम किया है, इस इंडस्ट्री के प्रति कृतज्ञता महसूस नहीं करते हैं कि उन्हें यहां क्या-क्या मिला है। उम्मीद करिए कि वो शांति के साथ यहां से निकल जाएं और अपने उल्टे रास्तों पर चलने वाली सोच को खुद तक ही सीमित रखें।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed