जायरा वसीम (Zaira Wasim) ने बीते रोज एक्टिंग छोड़ने का फैसला कर लिया। जायरा ने लंबी पोस्ट लिखकर कहा- 5 साल पहले मैंने एक ऐसा फैसला लिया था जिसने मेरी जिंदगी बदल दी। मैं भले यहां फिट हो रही हूं लेकिन मैं यहां की नहीं हूं। मैं अपने ईमान से दूर हो रही हूं। यह रास्ता मुझे अल्लाह से दूर कर रहा है। इसलिए मैं एक्टिंग छोड़ रही हूं।
एक्टिंग छोड़ने के जायरा वसीम के फैसले को नगमा का सपोर्ट, 'दंगल' डायरेक्टर बोले-हैरान हूं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगमा ने लिखा- जायरा वसीम एक साहसी लड़की हैं जिन्होंने समाज में फैली रूढ़ियों को अपने काम के माध्यम से जवाब दिया है। हमें उसके साहस की सराहना करनी चाहिए और संकट की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहना चाहिए। जायरा आपके पास हमारा सपोर्ट है। आपने जो काम किया है हम उसके लिए आपसे प्यार करते हैं। आपको शुभकामनाएं और खुश रहिए।
#ZairaWasim is a courageous girl who defied stereotypes & shined through. We must appreciate her courage & stand with her in her moment of crisis @ZairaWasimmm you hv our support . We love you for work you did and your spirit keep it alive. Wish you well and want u to be happy .
— Nagma (@nagma_morarji) June 30, 2019
वहीं दूसरी तरफ दंगल के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने बातचीत में कहा- मैंने जायरा के बारे में पढ़ा। मेरे लिए यह किसी सरप्राइज से कम नहीं था। मुझे ऐसी उम्मीद नहीं थी लेकिन आखिर में ये उसकी जिंदगी का फैसला है कि वो आगे कैसे बढ़ना चाहती है। हां हमें जायरा के इंडस्ट्री से जाने का दुख रहेगा, क्योंकि वो एक शानदार कलाकार है।"
धार्मिक मार्ग से भटकने को आधार बनाकर करियर छोड़ने के जायरा वसीम के फैसले पर सोशल मीडिया में लगातार प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। शिवसेना और बीजेपी ने धर्म को आधार बनाकर एक्टिंग करियर छोड़ने के फैसले को दबाव में लिया फैसला बताया। जायरा वसीम (Zaira Wasim) ने एक लंबे से पोस्ट में कहा कि पांच साल पहले मैंने एक फैसला लिया जिसने मेरी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी। मैंने जैसे ही अपने कदम बॉलीवुड में रखे, इसने मेरे लिए लोकप्रियता के दरवाजे खोल दिए लेकिन इससे मैं अपने ईमान से दूर जाने लगी।