{"_id":"5ddefac78ebc3e547f592e9a","slug":"zareen-khan-befitting-reply-to-trollers-on-body-shaming","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉडी शेमिंग पर जरीन खान ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, बोलीं- अपनी हड्डियां नहीं काट सकती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉडी शेमिंग पर जरीन खान ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, बोलीं- अपनी हड्डियां नहीं काट सकती
सलमान खान की फिल्म वीर से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस जरीन खान बॉलीवुड में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। इसके बावजूद भी वो बड़ा नाम बनकर उभरीं। उनके खाते में रेडी, हाउसफुल 2 और हेट स्टोरी 3 जैसी हिट फिल्में हैं। जरीन ने पिछले दिनों कास्टिंग काउच पर खुलासा कर सबको चौंका दिया था। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जरीन ने उन ट्रोलर्स को जवाब दिया जो उनके वजन को लेकर आलोचना करते हैं।
2 of 5
zareen khan
ट्रोलर्स को जवाब देते हुए जरीन खान ने कहा कि अब वो इन बातों से परेशान नहीं होतीं, उन्होंने हैंडल करना सीखा लिया है। वो बॉडी और लुक का मजाक बनाने वालों को इग्नोर कर देती हैं। जरीन ने कहा कि करियर के शुरुआती दौरा में उन्हें फेलियर्स का सामना करना पड़ा लेकिन अब उन्होंने इससे लड़ना सीख लिया है।
3 of 5
zareen khan
जरीन ने कहा कि कई लोगों ने अलोचना कर उन्हें असहज करने की कोशिश की। स्कूल के दिनों ही उन्होंने मजाक उड़ाने वालों को जवाब देकर मुंह बंद कराना सीख लिया था। जरीन ने कहा, 'हमें ऐसे निगेटिव लोगों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। मैं एक चौड़े स्ट्रक्चर वाली इंसान हूं और मैं अपनी हड्डियों को काट नहीं सकती।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Zareen Khan
करियर की शुरुआत में जरीन खान पर उनकी बॉडी को लेकर तो कई कमेंट्स किए ही जाते रहे हैं। साथ ही उन्हें कटरीना कैफ की कार्बन कॉपी भी कहा गया। जरीन कहती हैं, 'लोगों ने कहा कि मैं एक एक्ट्रेस की तरह दिखती हूं। मेरा एक्ट्रेस बनने का कोई इरादा नहीं था। पहले मैं एक खोई हुई इंसान की तरह थी, बाद में मेरे लुक्स और मेरी बॉडी को लेकर किए गए कमेंट की वजह से मेरा दम घुटने लगा।'
विज्ञापन
5 of 5
Zareen Khan
बीते दिनों जरीन खान ने खुलासा किया था कि वह फिल्म इंडस्ट्री में दो बार कास्टिंग काउच जैसी घटना का शिकार हो चुकी हैं। जरीन ने खुलासा किया था कि पहली बार वह कास्टिंग काउच का शिकार फिल्म इंडस्ट्री में आते ही हुई थीं। इसके बाद फिल्म के निर्देशक ने उनसे किसिंग सीन रिहर्सल में करने को बोले था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।