फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

9 साल बाद जरीन खान का बड़ा खुलासा, बोलीं- 'सलमान खान के फैंस बुलाने लगे थे भाभी'

Sun, 22 Sep 2019 06:02 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 22 Sep 2019 06:02 PM IST
विज्ञापन
Zareen Khan revealed after Veer film Salman Khan fans calls her Bhabhi
Salman Khan and Zareen Khan - फोटो : file photo

सिनेमाजगत में कई सारे सितारे ऐसे हैं जिनकी एंट्री सलमान खान (Salman Khan) ने ही कराई है। इन सितारों में से एक अभिनेत्री का नाम जरीन खान (Zareen Khan) हैं। जरीन ने साल 2010 में 'वीर' (Veer) फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के बाद जरीन कई सारी फिल्मों में नजर आईं लेकिन इंडस्ट्री में अभिनय से ज्यादा वह ट्रोलिंग की वजह से चर्चा में रहीं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जरीन ने सलमान खान से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है। 

Zareen Khan revealed after Veer film Salman Khan fans calls her Bhabhi
Zareen Khan - फोटो : file photo

दरअसल, जरीन खान ने ईटी टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अभिनेत्री से एक मजेदार अफवाह के बारे में पूछा था जिसे वह खुद लोगों को बताना चाहती हैं। जरीन ने इंटरव्यू में कहा था- 'मैं यह बात फैलाना चाहती हूं कि सलमान खान मुझसे शादी कर रहे हैं।' अब इसी इंटरव्यू में दिए जवाब पर जरीन ने खुलासा किया।

Zareen Khan revealed after Veer film Salman Khan fans calls her Bhabhi
Veer Film - फोटो : file photo

बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए जरीन ने अपने जवाब के पीछे की वजह का खुलासा किया। जरीन ने कहा- 'मुझसे एक ऐसी अफवाह के बारे में पूछा गया था जो मैं फैलाना चाहती हूं तो मुझे इससे ज्यादा सही कुछ और नहीं लगा।' जरीन खान ने इस इंटरव्यू के दौरान यह भी बताया कि फिल्मों में आने के बाद सलमान के प्रशंसक उन्हें भाभी बुलाने लगे थे। हालांकि 'हेट स्टोरी 3' फिल्म में बोल्ड अवतार के बाद यह सारे कमेंट आने बंद हो गए।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Zareen Khan revealed after Veer film Salman Khan fans calls her Bhabhi
Hate Story 3 - फोटो : file photo

जरीन ने कहा- 'यह सारे कमेंट मुझे 'हेट स्टोरी' फिल्म के बाद आने बंद हो गए। इसके लिए भगवान को शुक्रिया कहना चाहती हूं।' जरीन ने फिल्मों में अपने बदलती इमेज के बारे में बात करते हुए कहा- 'वीर और 'कैरेक्टर ढीला है' गाने के बाद कुछ भी नहीं बदला था लेकिन 'हेट स्टोरी 3' फिल्म के बाद बदलाव आया।'

विज्ञापन
Zareen Khan revealed after Veer film Salman Khan fans calls her Bhabhi
Hate Story 3 - फोटो : file photo

जरीन ने आगे कहा- 'हेट स्टोरी 3' फिल्म करना मेरी लिए बहुत मुश्किल फैसला था। ऐसा इसलिए क्योंकि मुझे यह नहीं पता था कि लोग मुझे बोल्ड किरदार में पसंद करेंगे या नहीं? यह मेरे करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। लोगों का नजरिया हर फिल्म के बाद बदलता है। अभिनेता होने की यही खासियत है। आपको बता दें, जरीन खान इस वक्त 'हम भी अकेले तुम भी अकेले' फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्देशन हरीश व्यास कर रहे हैं। यह साल 2020 में रिलीज होगी। 

यह भी पढ़ें:- रानू मंडल ने गाया सलमान की फिल्म का गाना, कुछ दिन पहले बताई थी 55 लाख का घर देने की असलियत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed