सब्सक्राइब करें

कटरीना कैफ की वजह से खराब हो गया इस अभिनेत्री का करियर, सलमान की ही हीरोइन ने लगाया आरोप

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 30 Jan 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Zareen Khan says her career get spoilt after comparison with Katrina Kaif
कटरीना कैफ और जरीन खान - फोटो : social media

जरीन खान ने सलमान खान की फिल्म वीर से बॉलीवुड डेब्यू किया था। जरीन के इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद से ही उनकी तुलना कटरीना कैफ से होती आई है। जरीन खान (Zareen Khan) ने अपने करियर को लेकर एक बड़ी बात कही है। 

Trending Videos
Zareen Khan says her career get spoilt after comparison with Katrina Kaif
जरीन खान - फोटो : social media

जरीन ने कहा, जब मैंने बॉलीवुड डेब्यू किया तब मुझे कैटरीना कैफ से कम्पेयर किया गया। यह बहुत ही निराशाजनक होता था, लेकिन मैंने हार नहीं मानी। इससे पहले भी इंडस्ट्री में ऐसा हुआ था। प्रीति जिंटा को अमृता सिंह से और अमीषा पटेल को नीलम से कम्पेयर किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Zareen Khan says her career get spoilt after comparison with Katrina Kaif
जरीन खान - फोटो : social media

जरीन ने आगे बताया, 'शुरू से मेरे लिए काफी मुश्किलें थीं। जब वीर को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला तब लोगों ने इसका जिम्मेदार मुझे ही ठहराया। उस वक्त मैं नई थी और परफेक्ट नहीं थी। शायद कोई मुझे नहीं समझ पाया। मैं लोगों के लिए सॉफ्ट टार्गेट बन गई थी। उस फिल्म के बाद मुझे काम मिलना बहुत मुश्किल हो गया था।

Zareen Khan says her career get spoilt after comparison with Katrina Kaif
कटरीना कैफ और जरीन खान - फोटो : Instagram

जरीन की मानें तो कैटरीना कैफ की लुकअलाइक होने के चलते उनके करियर को काफी नुकसान पहुंचा है। जरीन के अनुसार, कोई भी फिल्ममेकर किसी के लुकअलाइक या डुप्लीकेट के साथ काम करना पसंद नहीं करता है। कटरीना के साथ मेरी तुलना मेरे करियर के लिए खतरा बनता चला गया।

विज्ञापन
Zareen Khan says her career get spoilt after comparison with Katrina Kaif
सलमान खान और जरीन खान - फोटो : social media

जरीन ने सलमान के लिए कहा कि 'सलमान ने मेरी लाइफ बदल दी थी। लेकिन लोग सोचते हैं कि उनकी वजह से ही मुझे अब काम मिलता है लेकिन ये बिल्कुल गलत है। उन्होंने बस मुझे इस इंडस्ट्री में एंट्री कराई उसके बाद मुझे मेरे काम की वजह से फिल्में मिलीं। मैं हमेशा सलमान पर बोझ नहीं बन सकती। यहां तक की जब कुछ सही नहीं हो रहा था तो उन्होंने मुझपर दोबारा विश्वास किया और कैरेक्टर ढीला में मुझे लिया'।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed