पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जरीन खान समेत इन 5 एक्ट्रेसेज का सलमान ने करवाया डेब्यू, एक के साथ होगी 'भारत' में शादी

Sun, 12 May 2019 05:10 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 12 May 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
Zarine Khan Birthday Special Bollywood Actress Whose Careers Were Revived By Salman
Salman Khan - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान 14 मई को अपना जन्मदिन मनाती हैं। उन्होंने सलमान खान की फिल्म वीर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जरीन ही नहीं सलमान खान ने कितने न्यूकमर्स को लांच किया है। सोच कर देखिए, तीन, चार या पांच नहीं जनाब, सलमान खान ने ऐसे अनगिनत लोगों की नैया पार लगाई हैं। दरअसल, सलमान को जिस पर गुस्सा आता है उस पर पूरे कमिटमेंट के साथ आता है और जिन पर प्यार आता है तो बेशुमार आता है। सलमान खान बॉलीवुड में न्यूकमर्स के लिए किसी गॉडफादर से कम नहीं हैं। आज सलमान खान हम आपको बताते हैं उन सभी एक्ट्रेसेज के बारे में जिनकी नैया सलमान के भरोसे बॉलीवुड में पार हुई।
Zarine Khan Birthday Special Bollywood Actress Whose Careers Were Revived By Salman
Zarine Khan - फोटो : file photo
जरीन खान
सलमान ने जरीन खान को लॉन्च किया तब कहा गया कि जरीन की शक्ल काफी हद तक कटरीना से मिलती-जुलती है, इसलिए सलमान ने उन्हें लॉन्च किया। सलमान ने जरीन को फिल्म "वीर" में काम करने का मौका दिया। इसके बाद जरीन ने कई फिल्मों में काम किया। दोनों आज बहुत अच्छे दोस्त भी हैं।
 
Zarine Khan Birthday Special Bollywood Actress Whose Careers Were Revived By Salman
भूमिका चावला - फोटो : अमर उजाला
भूमिका चावला
भूमिका चावला को बॉलीवुड में लॉन्च करने का क्रेडिट सलमान खान को जाता है। भूमिका और सलमान खान को फिल्म 'तेरे नाम' में साथ देखा गया था। फिल्म हिट रही थी साथ ही दोनों की जोड़ी भी खूब पसंद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Zarine Khan Birthday Special Bollywood Actress Whose Careers Were Revived By Salman
स्नेहा उलाल - फोटो : file photo
स्नेहा उलाल
स्नेहा काफी हद तक ऐश्वर्या राय जैसी दिखती हैं। सलमान खान ने उन्हें फिल्म 'लकी- नो टाइम फॉर लव' से लॉन्च किया। सलमान की स्नेहा से मुलाकात तब हुई जब वह ऐश्वर्या से जुदा हुए थे। इस दौरान सलमान के टूटे दिल ने स्नेहा के करियर को उभारा।
विज्ञापन
Zarine Khan Birthday Special Bollywood Actress Whose Careers Were Revived By Salman
सलमान खान और कटरीना कैफ - फोटो : file photo
कटरीना कैफ
कटरीना का नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शामिल है। फिल्म बूम से जिस तरह उन्होंने डेब्यू किया। इसके बाद उनकी जिंदगी में आए सलमान खान। सलमान ने उन्हें अपने फिल्म 'मैंने प्यार क्यूं किया' में रोल दिया और यहां से कटरीना का करियर भी बिना ब्रेक के चल पड़ा। दोनों के अफेयर की चर्चा भी हुई लेकिन बाद में ब्रेकअप हो गया। हाल ही में कटरीना को सलमान के साथ 'टाइगर जिंदा है' में देखा गया था। अब भारत में दोनों की जोड़ी साथ दिखने वाली है। फिल्म में सलमान और कटरीना की शादी का सीन भी फिल्माया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed