सब्सक्राइब करें

जरीन खान को देख बेकाबू हुई भीड़, पुलिस को मजबूरी में करना पड़ा लाठीचार्ज, देखें वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 15 Dec 2018 03:18 PM IST
विज्ञापन
Zarine Khan stuck by fans in aurangabad police used lathi charge
Zarine Khan
सलमान खान की फिल्म 'वीर' से करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस जरीन खान पिछले कुछ दिनों से चर्चा में बनी हुई हैं। अभी 2 दिन पहले ही खबर आई थी कि गोवा में जरीन खान की कार से एक बाइक सवार की मौत हो गई। अब जरीन को लेकर एक और खबर सामने आ रही है।
Trending Videos
Zarine Khan stuck by fans in aurangabad police used lathi charge
जरीन खान
शुक्रवार को महाराष्ट्र के औरंगाबाद में स्टोर लॉन्च के लिए पहुंचीं जरीन को देखकर भीड़ इतनी बेकाबू हो गई कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। खबरों की मानें तो जैसे ही जरीन खान वेन्यू में पहुंचीं, ढेर सारे लोगों की भीड़ वहां इकट्ठा हो गई। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Bollywood actress #ZareenKhan getting MOBBED by fans at #Aurangabad! 😱🔥😳

A post shared by SpotboyE (@spotboye) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Zarine Khan stuck by fans in aurangabad police used lathi charge
जरीन खान

कुछ ही देर में भीड़ बेकाबू हो गई। जरीन खान की कार भीड़ के बीच में फंस गई। हालात को काबू में लाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा। इस पूरे वारदात की एक वीडियो सामने आया है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Zarine Khan stuck by fans in aurangabad police used lathi charge
zareen khan
बता दें अभी 2 दिन पहले ही गोवा में उनकी कार से टकराने के बाद एक बाइकसवार की मौत हो गई थी। खबरों की मानें तो जरीन खान की कार तेज रफ्तार में थी तभी एक बाइक सवार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जिसके बाद जरीन और उनकी टीम ने घायल बाइक सवार को अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टर्स उसे बचा नहीं पाए।
विज्ञापन
Zarine Khan stuck by fans in aurangabad police used lathi charge
zareen khan

अभी कुछ दिन पहले ही जरीन ने अपनी पूर्व मैनेजर अंजलि आस्था के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। जरीन खान ने अपनी मैनेजर पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। FIR दर्ज होने के बाद जांच चल रही है। बता दें जरीन खान ने सलमान खान के साथ 'वीर' फिल्म से करियर की शुरुआत की थी। हालांकि जरीन खान अभी भी बॉलीवुड में अपनी ज्यादा पहचान नहीं बना पायी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed