फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Radhe रिलीज होते ही क्रैश हुआ Zee5 का सर्वर, सलमान खान की फिल्म का दर्शकों में भारी क्रेज

Thu, 13 May 2021 01:48 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 13 May 2021 01:48 PM IST
विज्ञापन
Zee 5 Server And App Crashed After Released Of Salman Khan's Film Radhe: Your Most Wanted Bhai
राधे योर मोस्ट वांटेड भाई - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की फिल्म 'राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार था। इस इंतजार को खत्म करते हुए मेकर्स ने फिल्म को ईद के खास मौके पर जी प्लेक्स पर रिलीज कर दिया है। साल 2019 में आई फिल्म 'दबंग 3' के बाद सलमान खान अब अपने फैंस के लिए मसाला फिल्म लेकर आए हैं। तो वहीं सलमान के लिए उनके फैंस में दीवनगी कुछ इस कदर है कि राधे रिलीज होते ही सभी यूजर्स एक साथ ही जी प्लेक्स पर फिल्म देखने लगे। इसका असर ये हुआ कि ऐप का सर्वर क्रैश हो गया। ऐप पर फिल्म ना चलने पर यूजर्स परेशान हो गए और सभी लोग ट्वीट कर इसकी शिकायत करने लगे। यहां तक कि लोगों ने सलमान खान को भी टैग करते हुए फिल्म ना देख पाने की समस्या बताई। आलम ये हुआ ट्विटर पर सलमान खान और जी फाइव ट्रेंड करने लगे।

Zee 5 Server And App Crashed After Released Of Salman Khan's Film Radhe: Your Most Wanted Bhai
'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' ट्रेलर

जी हां, इतनी भारी संख्या में यूजर्स ने ऐप पर लॉग इन किया कि सर्वर क्रैश हो गया। हालांकि, जी फाइव की टीम ने इस गंभीर स्थिति को फौरन संभाल लिया और करीब एक घंटे में भी ऐप ने सही से काम करना शुरू कर दिया। इससे पहले दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'दिल बेचारा' की रिलीज पर हॉटस्टार का सर्वर क्रैश हुआ था। उस वक्त भी एक साथ कई यूजर्स ने ऐप पर लॉग इन किया था। अब यही समस्या जी फाइव के साथ हुई।

Zee 5 Server And App Crashed After Released Of Salman Khan's Film Radhe: Your Most Wanted Bhai
'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' ट्रेलर

एक तरफ जी फाइव के सर्वर में दिक्कत आई तो दूसरी तरफ कुछ यूजर्स ने जी फाइव प्रीमियम पर फिल्म 'राधे' न दिखाए जाने की शिकायत की। जिन लोगों के पास ऐप का सब्सक्रिप्शन है, उन्हें भी फिल्म देखने के लिए अलग से चार्ज करना होगा। दर्शक इसकी शिकायत ट्विटर पर कर रहे हैं। बता दें, इस फिल्म के सारे राइट्स जी स्टूडियो ने खरीदे हैं और फिल्म के लिए जी स्टूडियो ने 235 करोड़ की राशि का भुगतान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Zee 5 Server And App Crashed After Released Of Salman Khan's Film Radhe: Your Most Wanted Bhai
राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई

सलमान खान स्टारर फिल्म मई 2020 में रिलीज होनी थी, लेकिन कोरोना की वजह से ये संभव नहीं हो पाया। फिर जनवरी 2021 में फिल्म की रिलीज होने की बातें चली और सलमान खान ने जी फाइव के साथ सौदा किया और ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ के सारे राइट्स 235 करोड़ रुपये में उन्हें बेच दिए। इसके बाद फिल्म को ईद के मौके पर रिलीज करने का फैसला किया गया।

विज्ञापन
Zee 5 Server And App Crashed After Released Of Salman Khan's Film Radhe: Your Most Wanted Bhai
राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई - फोटो : फिल्म पोस्टर

फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' को प्रभु देवा ने निर्देशित किया है। उन्होंने ही फिल्म 'वॉन्टेड' बनाई थी। फिल्म में सलमान के अलावा लीड रोल में दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा, जैकी श्रॉफ, गोविंद नामदेव, गौतम गुलाटी होंगे। इसके अलावा फिल्म में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का एक आइटम सॉन्ग भी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed