फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये अवॉर्ड जीतकर दुनियाभर में छाईं प्रियंका चोपड़ा, दीपिका-कटरीना को भी होगी जलन

Wed, 20 Dec 2017 11:17 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास Updated Wed, 20 Dec 2017 11:17 AM IST
विज्ञापन
zee cine award 2018 actress priyanka chopra honored by award
priyanka chopra - फोटो : bollywoodlife.com

बॉलीवुड में गुजरते साल के साथ अवॉर्ड फंक्शन का दौर शुरू हो चुका है। 'जी सिने अवॉर्ड' की खूबसूरत शाम में कई सितारे जैसे जमीन पर उतर आए। शो में सबकी नजरें प्रियंका चोपड़ा पर ही ठहरी रहीं। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा लगातार हॉलीवुड में काम कर रही हैं ऐसे में वह भारत में किसी अवॉर्ड फंक्शन में कम ही दिखती हैं। शो के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने पिंक कलर का गाउन पहन रखा था। 



पढ़ें: Bigg Boss 11 की एक्स कंटेस्टेंट सपना चौधरी ने लगाए ठुमके, बोलीं- 'बाबूजी जरा धीरे चलो'

zee cine award 2018 actress priyanka chopra honored by award
priyanka chopra, sridevi - फोटो : bollywoodlife.com

प्रियंका चोपड़ा को 'जी सिने अवॉर्ड' फंक्शन में 'ग्लोबल आइकन एक्सट्रा ऑरडेनेरी अवॉर्ड' से नवाजा गया। प्रियंका इन दिनों लगातार हॉलीवुड में काम कर रही हैं। अमेरिकन टीवी सीरीज 'क्वांटिको' से उनको काफी लोकप्रियता मिली। साथ ही फिल्म 'बेवॉच' में भी उनके काम को सराहा गया। हालांकि इसी साल दीपिका पादुकोण ने भी हॉलीवुड में डेब्यू किया। दीपिका की हॉलीवुड फिल्म 'xXx: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं लेकिन उनकी यह फिल्म भारत में दर्शकों को इंप्रेस करने में नाकाम रही। 

zee cine award 2018 actress priyanka chopra honored by award
katrina kaif - फोटो : bollywoodlife.com

बॉलीवुड डॉट कॉम ने फंक्शन की तस्वीरें जारी की हैं। जिसमें सभी कलाकार बेहद स्टाइलिश और बिंदास नजर आए। शो में पहुंची कटरीना कैफ ने क्रीम कलर की ट्रेडिशनल ड्रेस पहनीं थीं जिस पर सिल्वर कलर का वर्क था।

विज्ञापन
विज्ञापन
zee cine award 2018 actress priyanka chopra honored by award
akshay kumar - फोटो : bollywoodlife.com
अवॉर्ड शो में कम दिखने वाले अक्षय कुमार भी यहां पहुंचे। अक्षय कुमार ने क्लासिक ब्लैक थ्री पीस सूट पहन रखा था। अक्षय कुमार का मानना है कि अवॉर्ड शो बोरिंग होते जिसकी वजह से वह कम ही जाना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
zee cine award 2018 actress priyanka chopra honored by award
karan johar - फोटो : bollywoodlife.com

पार्टियों और अवॉर्ड शो की जान कहे जाने वाले करण जौहर व्हाइट एंड ब्लैक कलर के सूट में पहुंचे। इस फंक्शन में पहली बार भूमि पेडनेकर ने परफॉर्म किया।  शो की होस्टिंग रोहित शेट्टी ने की, जबकि उनका साथ देने के लिए एक्टर सुनील ग्रोवर भी मौजूद रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed