{"_id":"5d0735c48ebc3e3cd1663b90","slug":"zeeenat-aman-came-back-in-bollywood-after-so-many-years-with-arjun-kapoor-film-panipat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सकीना बेगम के नाम से बड़े परदे पर होगी जीनत अमान की वापसी, जानिए कौन सी है ये फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सकीना बेगम के नाम से बड़े परदे पर होगी जीनत अमान की वापसी, जानिए कौन सी है ये फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 17 Jun 2019 02:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
zeenat aman
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीते समय की ग्लैमरस अदाकारा जीनत अमान लंबे वक्त के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। जीनत की यह वापसी आशुतोष गोवारिकर की आने वाली फिल्म 'पानीपत' से होगी। इस फिल्म में अर्जुन कपूर, कृति सैनन और संजय दत्त लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 1761 में हुई 'पानीपत' की तीसरी लड़ाई पर आधारित होगी जो अफगान और मराठाओं के बीच हुई थी।
2 of 5
zeenat aman
जीनत इस फिल्म के ज़रिए आशुतोष गोवारिकर के साथ 30 साल बाद काम करने जा रही हैं। इस फिल्म में जीनत सकीना बेगम का किरदार निभाते नज़र आएंगी। दरअसल, आशुतोष गोवारिकर 30 साल पहले 1989 में आई अनंत बलानी की फिल्म 'गवाही' में जीनत अमान के साथ काम कर चुके हैं।
3 of 5
ashutosh govarikar
- फोटो : social media
आशुतोष एक बार फिर जीनत के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं। वह कहते हैं, "जीनत अमान जैसी अदाकारा का निर्देशन करना गर्व के साथ मेरे लिए एक फैन बॉय मोमेंट जैसा है। बचपन से उनकी कई फिल्में देखी हैं मैने और मुझे वह काफी पसंद भी हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अर्जुन कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं पिछले साल दिसंबर में ही 'पानीपत' की शूटिंग शुरू हो गई थी। फिल्म में मोहनीश बहल, कुणाल कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे भी अहम किरदारों नजर आएंगी। साथ ही जीनत अमान अगले हफ्ते से इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। जीनत अमान जो किरदार इस फिल्म में निभाने जा रही हैं, वह अफगान और मराठाओं के बीच हुई लड़ाई का एक अहम हिस्सा है।
विज्ञापन
5 of 5
zeenat aman
जीनत इस फिल्म में होशियारगंज की सकीना बेगम का कैमियो रोल करती नजर आएंगी। उनका किरदार अपने ही राज्य में सीमित रहने वाला है, जिनकी मदद अर्जुन कपूर का किरदार सदाशिव राव भाऊ करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।