फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जीनत अमान ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 50 साल, सुचित्रा कृष्णमूर्ति संग जमकर की 'पावरी'

Tue, 23 Feb 2021 08:41 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 23 Feb 2021 08:41 PM IST
विज्ञापन
Zeenat Aman completes 50 years in film industry Suchitra Krishnamurthy Shares Pawri ho rahi hai Video
जीनत अमान सुचित्रा कृष्णमूर्ति के साथ - फोटो : Instagram

70 और 80 के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्री जीनत अमान ने फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे कर लिए हैं। फिल्मों में आने से पहले जीनत पत्रकार थीं, फिर मॉडलिंग करने लगीं और बाद में जीनत ने अपना कदम बॉलीवुड की ओर बढ़ाया। हाल ही में जीनत अमान इंडस्ट्री में बिताए 50 साल की खुशी में पार्टी करती नजर आईं। इस दौरान उनके साथ सुचित्रा कृष्णमूर्ति भी मौजूद रहीं।

Zeenat Aman completes 50 years in film industry Suchitra Krishnamurthy Shares Pawri ho rahi hai Video
जीनत अमान सुचित्रा कृष्णमूर्ति के साथ - फोटो : Instagram

जीनत अमान ने अपनी टीम के साथ पावरी (Pawri) गर्ल की कॉपी करते हुए उसी की स्टाइल में जश्न मनाया और केक काटा। वीडियो में सभी कह रहे हैं ''ये हम हैं, ये केक है और ये पावरी हो रही है।'' सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने इसका वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर साझा किया है।

Zeenat Aman completes 50 years in film industry Suchitra Krishnamurthy Shares Pawri ho rahi hai Video
जीनत अमान - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

जीनत जल्द ही मडगाव मर्डर कांड पर बन रही वेब सीरीज में सुचित्रा के साथ नजर आने वाली हैं। उम्र के इस पड़ाव में आकर भी जीनत का चार्म कम नहीं हुआ। वीडियो में जमकर एन्ज्वॉय करती नजर आ रही हैं। सुचित्रा के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद भी कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Suchitra Krishnamoorthi (@suchitrapublic)

विज्ञापन
विज्ञापन
Zeenat Aman completes 50 years in film industry Suchitra Krishnamurthy Shares Pawri ho rahi hai Video
जीनत अमान - फोटो : ट्विटर

बात करें उनके करियर की तो उन्होंने 19 साल की उम्र में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था। साल 1970 में उन्होंने मिस एशिया पैसिफिक इंटरनेशनल का भी खिताब जीता। साल 1970 में ही जीनत ने 'द एविल विद इन' और 1971 में 'हलचल' जैसी फिल्मों में काम किया। ये फिल्में फ्लॉप रहीं लेकिन लोगों ने जीनत अमान को काफी पसंद किया। 

विज्ञापन
Zeenat Aman completes 50 years in film industry Suchitra Krishnamurthy Shares Pawri ho rahi hai Video
जीनत अमान - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

साल 1978 में फिल्म सत्यम शिवम सुंदर में जीनत अमान ने बोल्ड सीन देकर सनसनी फैला दी थी। इस फिल्म की लोगों ने काफी आलोचना की लेकिन इसके बावजूद भी जीनत को फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया। इसके बाद उनकी छवि एक ग्लैमरस और हॉट अभिनेत्री की बन गई। बता दें कि जीनत का संजय खान से लंबा रिलेशनशिप रहा। इसके बाद उन्होंने मजहर खान से शादी की, जिनकी 1998 में डेथ हो गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed