सब्सक्राइब करें

Zeenat Aman: स्कूली दिनों में यह एक्टर था जीनत अमान का क्रश, उसी के साथ दिया पहला ऑनस्क्रीन किस सीन, जानिए

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 19 Jun 2025 02:33 PM IST
सार


Zeenat Aman In Satyam Shivam Sundaram: अभिनेत्री जीनत अमान ने आज गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसके जरिए अभिनेत्री ने अपने स्कूल के दिनों के क्रश का जिक्र किया है, जिसके साथ संयोग से अभिनेत्री ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है।

विज्ञापन
Zeenat Aman shares her first on screen kiss video with Shashi Kapoor from Movie Satyam Shivam Sundaram
जीनत अमान - फोटो : इंस्टाग्राम

अपने दौर की दिग्गज अदाकारा जीनत अमान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। इस प्लेटफॉर्म पर वे थ्रोबैक फोटोज और वीडियो शेयर कर पुराने किस्से साझा करती हैं। आज गुरुवार को भी उन्होंने फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' की एक क्लिप शेयर की है। इसके साथ उन्होंने अपने स्कूली दिनों के क्रश का जिक्र किया है। जानते हैं कौन है?

Trending Videos
Zeenat Aman shares her first on screen kiss video with Shashi Kapoor from Movie Satyam Shivam Sundaram
जीनत अमान-शशि कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

इस एक्टर के साथ दिया पहला ऑनस्क्रीन किसिंग सीन
जीनत अमान को स्कूल के दिनों में किसी और पर नहीं, बल्कि अभिनेता शशि कपूर पर क्रश रहा। आज गुरुवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किए गए एक पोस्ट में जीनत ने यह खुलासा किया है। यह भी गजब संयोग रहा कि अपने इसी क्रश के साथ जीनत अमान ने पहला ऑनस्क्रीन किस दिया। बता दें कि फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' में जीनत अमान और शशि कपूर के बीच किसिंग सीन फिल्माया गया इसकी क्लिप जीनत ने शेयर की है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zeenat Aman (@thezeenataman)

विज्ञापन
विज्ञापन
Zeenat Aman shares her first on screen kiss video with Shashi Kapoor from Movie Satyam Shivam Sundaram
जीनत अमान - फोटो : इंस्टाग्राम @thezeenataman

कैसे हुई शशि कपूर से पहली मुलाकात
जीनत अमान ने शशि कपूर के साथ अपनी पहली मुलाकात का भी जिक्र किया है। उन्होंने लिखा, 'अपनी चमकती आंखों और आकर्षक खूबियों के साथ, शशि कपूर हर भारतीय स्कूली गर्ल की फैंटेसी में शामिल थे! मैं भी इनमें शामिल हूं। जब मैंने उन्हें पहली बार देखा, तब मैं बोर्डिंग स्कूल में थी। वे शेक्सपियरना थिएटर कंपनी के सदस्यों (जिसमें उनकी भावी पत्नी जेनिफर भी शामिल थीं) के साथ शेक्सपियर का प्रदर्शन करने के लिए पंचगनी आए थे! अपनी परफॉर्मेंस से उन्होंने लड़कियों को दीवाना बना लिया था'

Zeenat Aman shares her first on screen kiss video with Shashi Kapoor from Movie Satyam Shivam Sundaram
जीनत अमान - फोटो : इंस्टाग्राम

एक झलक का रहता था इंतजार
जीनत आगे लिखती हैं, 'मेरी किस्मत अच्छी थी। शशि साउथ बॉम्बे में रहते थे और मेरे घर से कुछ ही दूरी पर उनका घर था। अब पड़ोसी तो बातें किया ही करते हैं। जल्द ही यह बात फैल गई कि शशि कपूर की शाम को ठीक 6 बजे घूमने की आदत है। मैं और मेरी सहेलियां पूरी सर्दियों की छुट्टियां अपने माता-पिता को यह समझाने में बिता देते थे कि हमें ताजी हवा की जरूरत है। हमारी सेहत के लिए शाम की सैर जरूरी है। इसमें कोई दोराय नहीं कि इस दौरान हम बस यही उम्मीद कर रहे होते कि बस कैसे भी फिल्म स्टार की एक झलक मिल जाए'!

Sitaare Zameen Par: 'सितारे जमीन पर' के शो पर आमिर खान का नया नियम, सुबह इतने बजे से पहले शुरू नहीं होगी फिल्म

विज्ञापन
Zeenat Aman shares her first on screen kiss video with Shashi Kapoor from Movie Satyam Shivam Sundaram
जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया

दो वजहों से शेयर किया फिल्म का क्लिप
अभिनेत्री ने आगे लिखा, 'आखिरकार करियर के एक मोड़ पर मेरी और शशि कपूर की राहें एक-दूसरे से टकराईं तो मैंने खुद को खुशमिजाज, बुद्धिमान और आकर्षक व्यक्ति के साथ पाया। वे खूब हंसाया करते और खूब बातें करते। हमने 'रोटी, कपड़ा और मकान', 'चोरी मेरा काम' और 'वकील बाबू' जैसी कई यादगार फिल्मों में साथ काम किया'। जीनत ने आगे कहा, 'मैंने आज 'सत्यम शिवम सुंदरम' का यह क्लिप दो वजहों से शेयर किया है। सबसे पहले, यह मेरे करियर का एक बड़ा पल था। यह मेरा पहला ऑन स्क्रीन किस था। उस समय इसने खूब तहलका मचाया। इसे शूट करते समय मुझे वाकई एक पल भी असहजता महसूस नहीं हुई'।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed