{"_id":"5c20cafebdec2256b86d6b7f","slug":"zeeshan-ayub-feeds-on-audience-negative-comments","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'जीरो' के नेगेटिव रिव्यू पर भड़के बबुआ के दोस्त जीशान, आलोचकों को सुनाई खरी खोटी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'जीरो' के नेगेटिव रिव्यू पर भड़के बबुआ के दोस्त जीशान, आलोचकों को सुनाई खरी खोटी
मनोरंजन डेस्क/अमर उजाला
Published by: Trainee au entertainment
Updated Mon, 24 Dec 2018 05:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
king khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म जीरो में उनके दोस्त के किरदार निभाने वाले एक्टर जीशान अय्यूब के रोल को दर्शकों से काफी सराहना मिली, लेकिन फिल्म को मिले नेगेटिव रिव्यू से वे बेहद निराश हैं। आपको बता दें कि दर्शकों के नेगेटिव कमेंट पर जीशान अय्यूब जमकर बरसे हैं। उन्होंने कहा कि जब कोई एक्टर कुछ अलग करने की कोशिश करता है तो उसकी आलोचना होती है।
2 of 5
zeeshan
जीशान ने जीरो के डारेक्टर का फेवर लेते हुए कहा कि, मैने जीरो के अलावा आनंद एल. राय के साथ तनु वेड्स मनु-2 भी की हैं। वो छोटे शहरों की कहानियां बनाने में माहिर है। मेरा मानना है कि किसी एक्टर को अगर कुछ हट के करना है तो हमें उन्हें इसके लिए पूरी आजादी देनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता तो हम खुद ही कहने लग जाते हैं,कि एक्टर एक जैसा ही काम करता है।
3 of 5
zeeshan ayyub
दिल्ली के रहने वाले जीशान इससे पहले 'रईस' में शाहरुख खान के साथ काम कर चुके हैं। जब जीशान से पूछा गया कि 'जीरो' में अपने रोल को किस तरह से देखते हैं? तो वे बोले, बबुआ, शाहरुख खान के किरदार का दोस्त है, नाम है गुड्डू। उसकी जिंदगी दोस्तों का दोस्त वाली है। दिल्ली-यूपी में दोस्ती इसी तरह से होती है। या तो होती ही नहीं और हो गई तो फिर निभाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
zeeshan ayyub
अगले सवाल में जीशान से पूछा गया कि हीरो के दोस्त वाले कैरेक्टर कई बार रूटीन हो जाते हैं। आपको ये डर नहीं लगा? तो जवाब मिला, कभी भी नहीं लगा, क्योंकि आनंद जी, निर्देशक आनंद एल राय मेरे लिए सब कुछ हैं। आप उन फिल्मों को देखिए जहां मेरा कैरेक्टर मेन स्टोरी का हिस्सा है। जीरो को लेकर इतना कह सकता हूं कि गुड्डू किसी को निराश नहीं करेगा।
विज्ञापन
5 of 5
zeeshan ayyub
जीशान से जब पूछा गया कि हीरो के दोस्त के रोल अक्सर कलाकारों को एक खास इमेज में बांध देते हैं तो जवाब मिला कि मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ। अगर सिर्फ हीरो के आसपास मंडराना है तो मुझे नहीं लगता कि इसके लिए कोई मुझे ऑफर करेगा। दूसरी बात मैं डरकर काम नहीं करता। मैं अपने रोल को सौ प्रतिशत देता हूं और अपने काम को एन्जॉय करता हूं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।