फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीकेंड में शाहरुख बनेंगे 'जीरो' से हीरो, तीसरे दिन ही कलेक्शन होगा 50 करोड़ के पार

Sun, 23 Dec 2018 09:41 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 23 Dec 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
zero movie day 2 box office collection
zero - फोटो : instagram

शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ की फिल्म जीरो इस शुक्रवार रिलीज हो गई है। डायरेक्टर आनंद एल राय की इस फिल्म को क्रिटिक्स के मिले जुले रिएक्शन मिले हैं। आने वाले दिनों में क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टियों पर फिल्म को अच्छी बढ़त मिल सकती है।

zero movie day 2 box office collection
zero - फोटो : twitter
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो नॉन हॉलीडे के दिन रिलीज हुई जीरो ने पहले दिन ठीक ठाक बिजनेस कर लिया। शाहरुख की फिल्मों से जिस तरह उम्मीद होती है जीरो का कलेक्शन उतना नहीं रहा। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, 'जीरो कुल 4,380 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई। शुक्रवार को फिल्म ने कुल 20.14 करोड़ का बिजनेस कर लिया।' यही हाल रहा तो तीसरे दिन फिल्म जरूर 50 करोड़ के आंकड़े को पार कर लेगी।

 
zero movie day 2 box office collection
zero - फोटो : instagram

माना जा रहा था कि वीकेंड में फिल्म का कलेक्शन और बढ़ सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, 'शुरुआती आंकड़ों पर नजर डालें तो शनिवार को कलेक्शन में 15 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। दूसरे दिन जीरो ने 16-17 करोड़ का बिजनेस किया। इस तरह फिल्म ने अभी तक 36-37 करोड़ रुपये जुटा लिए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
zero movie day 2 box office collection
zero - फोटो : instagram

जीरो में शाहरुख ने एक बौने का किरदार निभाया है जो मेरठ का रहने वाला है। फिल्म में वीएफएक्स का काफी काम है, जिस वजह से इसका बजट बढ़ा है। माना जा रहा है कि फिल्म का एक चौथाई से ज्यादा बजट वीएफएक्स पर खर्च किया गया है। जीरो का कुल बजट 175 करोड़ के आस-पास है। 

विज्ञापन
zero movie day 2 box office collection
zero - फोटो : instagram

जीरो में शाहरुख खान की एक्टिंग की तो तारीफें की जा रही हैं लेकिन फिल्म की कहानी कमजोर बताई जा रही है। शाहरुख खान के करियर के लिहाज से जीरो बेहद जरूरी है। उनकी पिछली कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। वहीं जीरो के साथ कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ रिलीज हुई है। कन्नड़ भाषा की इस फिल्म का हिन्दी वर्जन शाहरुख की जीरो को जबरदस्त टक्कर दे रही है। फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो केजीएफ ने सभी भाषाओं में करीब 18 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed