जोहरा सहगल के जन्मदिन और दबंग 3 के पहले पोस्टर सहित ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने जमाने के मशहूर एक्टर फिरोज खान का निधन 27 अप्रैल 2009 को बेंगलुरू में लंग कैंसर की वजह से हुआ था। जुल्फिकार अली शाह खान के घर में जन्मे फिरोज खान एक एक्टर होने के साथ-साथ प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी थे। फिरोज का परिवार अफगानिस्तान से भारत पहुंचा था। उनके पिता अफगानिस्तान के गजनी में रहते थे जबकि उनकी मां ईरानी थीं। फिरोज खान अपनी बेबाक बयानी की वजह से मशहूर थे।
आमिर खान, शाहरुख खान और सलमान खान को एक साथ एक फिल्म में देखना फैंस के लिए किसी सपने से कम नहीं है। लेकिन हो सकता है कि ये सपना अब जल्द ही हकीकत में बदल जाए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हाल में तीनों खान ने मुलाकात की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान और सलमान खान, शाहरुख खान के घर पहुंचे थे। यहीं तीनों खान की मुलाकात हुई। कहा जा रहा है कि ये मुलाकात किसी खास प्रोजेक्ट को लेकर हुई है।
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले स्टार्स में एक हैं। वह अपने ट्विटर के जरिए ज्यादातर मामलों पर अपनी राय खुलकर रखते हैं। हाल में उन्होंने नई पीढ़ी को लेकर अपनी बात रखी। अमिताभ ने कहा कि सोशल मीडिया नई पीढ़ी का एटम बम है क्योंकि इसके माध्यम से यूजर्स अपने विचार रख सकते हैं और उनके पास किसी भी विषय पर अपने दृष्टिकोण को रखने की क्षमता है, चाहें वह राजनीतिक हो या कुछ और।
सलमान खान की मोस्ट अवेटड फिल्म 'दबंग 3' फ्लोर पर है और फिल्म से जुड़े आए दिन कोई ना कोई तस्वीर सामने आती रहती है। अभिनेता ने खुद फिल्म से जुड़े कुछ वीडियो और तस्वीरें शेयर की हुई है। अब सलमान ने फिल्म की तारीख का खुलासा करते हुए पहला पोस्टर शेयर किया है। बता दें कि फिल्म की शूटिंग मध्यप्रदेश के खास शहर से शुरू हुई थी।