फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Boman Irani: फिल्मी है इस अभिनेता की कहानी, वेटर का किया काम फिर 41 की उम्र में शाहरुख के साथ किया डेब्यू

Wed, 02 Oct 2024 07:49 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 02 Oct 2024 07:49 PM IST
विज्ञापन
Boman Irani fought with dyslexia in childhood worked as waiter then debut with shahrukh khan at age of 41
बोमन ईरानी - फोटो : इंस्टाग्राम @ boman_irani
सिनेमा जगत के ज्यादातर दिग्गज कलाकारों का शुरुआती जीवन संघर्षों से भरा रहा है। आज हम एक ऐसे अभिनेता के बारे में जानेंगे, जिसने 41 वर्ष की उम्र में शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड में कदम रखा। अभिनय जगत में आने से पहले उन्होंने कई नौकरियां कीं साथ ही डिस्लेक्सिया जैसी बीमारी से भी जूझे। हम बात कर रहे हैं अभिनेता बोमन ईरानी की।

Boman Irani fought with dyslexia in childhood worked as waiter then debut with shahrukh khan at age of 41
बोमन ईरानी - फोटो : इंस्टाग्राम @ boman_irani
आपको बता दें कि बोमन ईरानी का जन्म 2 दिसंबर 1959 को मुंबई में एक पारसी परिवार में हुआ था। उनके जन्म से छह महीने पहले ही उनके पिता का निधन हो गया था। वह डिस्लेक्सिक थे और बचपन में बहुत तुतलाते थे। रिपोर्ट के मुताबिक इस साल की शुरुआत में एक कार्यक्रम में बोलते हुए, अभिनेता ने खुलासा किया कि जब वह बोलते थे तो लोग हंसते थे।
Vettaiyan trailer: टीजे ज्ञानवेल की कॉप ड्रामा में छाए रजनीकांत-अमिताभ, 'वेट्टैयन' का धमाकेदार ट्रेलर जारी

Boman Irani fought with dyslexia in childhood worked as waiter then debut with shahrukh khan at age of 41
बोमन ईरानी - फोटो : इंस्टाग्राम @ boman_irani
अभिनेता ने कहा, ‘मुझे डर लगता था कि लोग मेरा मजाक उड़ाएंगे। मुझे यह समझने में कई साल लग गए कि आप डर नहीं सकते।’ उन्होंने कहा कि यह उनकी मां ही थीं जिन्होंने उन्हें थिएटर में शामिल होने और स्पीच थेरेपिस्ट से मदद लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Boman Irani fought with dyslexia in childhood worked as waiter then debut with shahrukh khan at age of 41
बोमन ईरानी - फोटो : इंस्टाग्राम @ boman_irani
अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, उन्होंने 2 साल का वेटर कोर्स किया और कुछ समय के लिए ताज महल पैलेस होटल में वेटर और रूम सर्विस स्टाफ के रूप में काम किया। बोमन ईरानी ने साल 1987 से साल 1989 तक प्रोफेशनल फोटोग्राफी में भी अपने हाथ आजमाएं।

विज्ञापन
Boman Irani fought with dyslexia in childhood worked as waiter then debut with shahrukh khan at age of 41
बोमन ईरानी - फोटो : इंस्टाग्राम @ boman_irani
कुछ दिनों अभिनेता ने अपनी मां की बेकरी और नमकीन की दुकान में भी मदद की। पिछले साल अपने अनुभव को याद करते हुए अभिनेता ने बताया था कि उन्होंने दुकान में 14 साल तक काम किया है। उन्हें घी और आलू की गंध आती थी। हालांकि उन्हें यह बुरा लगता था, लेकिन उनकी पत्नी ने उन्हें इसे सम्मान की तरह लेने के लिए प्रोत्साहित किया। बोमन ईरानी ने साझा किया कि वह एक सफल दुकानदार थे, बावजूद इसके वह एक अभिनेता और निर्देशक बनना चाहते थे, जिन्होंने 1981 से 1983 के बीच हंसराज सिंधिया के मार्गदर्शन में अभिनय सीखा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed