फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office: सोमवार को लुढ़की ‘सितारे जमीन पर’ की कमाई, ‘कुबेर’ को लगा झटका; जानें बाकी फिल्मों का क्या रहा हाल

Tue, 24 Jun 2025 08:06 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 24 Jun 2025 08:06 AM IST
सार

Box Office Collection: किसी भी फिल्म के लिए उसका मंडे टेस्ट एक बहुत बड़ी चुनौती होती है। अब आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ और धनुष की ‘कुबेर’ का मंडे टेस्ट का रिजल्ट आ गया है। जानते हैं ये दोनों फिल्में पास हुईं या फेल।

विज्ञापन
Box Office Collection Aamir Khan Starrer Sitaare Zameen Par And Dhanush Kuberaa Earnings Fallen On Monday
आमिर खान और धनुष - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमाघरों में इन दिनों कॉमेडी से लेकर एक्शन, ड्रामा और हॉलीवुड का रोमांच सबकुछ देखने को मिल रहा है। क्योंकि अलग-अलग जॉनर की फिल्में इन दिनों थिएटर में लगी हुई हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ की हो रही है। जानते हैं सोमवार का दिन इन सभी फिल्मों के लिए कैसा बीता।

Box Office Collection Aamir Khan Starrer Sitaare Zameen Par And Dhanush Kuberaa Earnings Fallen On Monday
सितारे जमीन पर - फोटो : अमर उजाला

सितारे जमीन पर
पहले दिन औसत शुरुआत करने के बाद ‘सितारे जमीन पर’ ने वीकेंड पर शानदार प्रदर्शन किया और शनिवार और रविवार को दो दिनों में ही फिल्म ने 47 करोड़ से भी अधिक का कलेक्शन कर डाला था और तीन दिनों में फिल्म 50 करोड़ के पार पहुंच गई थी। अब ‘सितारे जमीन पर’ मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल इसका भी रिजल्ट सामने आ गया है। एक दिन पहले रविवार को 27.25 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म की मंडे को कमाई में एक दम से गिरावट देखने को मिली। अपने पहले सोमवार को ‘सितारे जमीन पर’ ने कुल 8.88 करोड़ का ही कारोबार किया। जो कि बेशक उसके पिछले तीन दिनों के कलेक्शन से काफी कम है। लेकिन वीक डे को देखते हुए ये कलेक्शन औसत माना जा सकता है। इस तरह से शुरुआती चार दिनों में अब फिल्म का कुल कलेक्शन 67.03 करोड़ रुपए हो गया है।

Box Office Collection Aamir Khan Starrer Sitaare Zameen Par And Dhanush Kuberaa Earnings Fallen On Monday
'कुबेर' फिल्म बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला

कुबेर
आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ के साथ ही धनुष की ‘कुबेर’ भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। कुबेर ने भी वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन किया था। लेकिन अपने मंडे टेस्ट में धनुष की फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को ‘कुबेर’ का कलेक्शन सिर्फ 6.50 करोड़ रुपए ही रहा। इसके साथ ही चार दिनों में ‘कुबेर’ की कुल कमाई 55.10 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Aamir Khan Starrer Sitaare Zameen Par And Dhanush Kuberaa Earnings Fallen On Monday
हाउसफुल 5 - फोटो : सोशल मीडिया

हाउसफुल 5
मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ अपने तीसरे वीक में भी करोड़ों में कमाई कर रही है। अपने तीसरे रविवार को 3.5 करोड़ की कमाई करने वाली ‘हाउसफुल 5’ के अब तीसरे सोमवार की कमाई के भी आंकड़े आ गए हैं। जिनके मुताबाकि, सोमवार को फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपए की कमाई की है। अब 18 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 177.25 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।

विज्ञापन
Box Office Collection Aamir Khan Starrer Sitaare Zameen Par And Dhanush Kuberaa Earnings Fallen On Monday
हॉलीवुड फिल्म ‘हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)
हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन
इन फिल्मों के बीच हॉलीवुड फिल्म ‘हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन’ अभी भी सिनेमाघरों में बनी हुई है। हालांकि, फिल्म की कमाई हिंदी भाषा में अब लगातार गिरती जा रही है। जबकि अंग्रेजी भाषा में भी सोमवार को फिल्म का कलेक्शन लाखों में सिमट गया। सोमवार को अपने 11वें दिन फिल्म के हिंदी वर्जन ने जहां सिर्फ 12 लाख की कमाई की, तो वहीं अंग्रेजी वर्जन का कलेक्शन भी 34 लाख रुपए ही रहा। फिल्म भारत में अब तक कुल 20.64 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed