कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वे पिछले करीब महीनाभर से क्रोएशिया में इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। फिल्म का क्रोएशिया का शेड्यूल पूरा हो गया है। कार्तिक ने पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी है।
Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने क्रोएशिया में पूरी की इस आगामी फिल्म की शूटिंग, शेयर कीं तस्वीरें
Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri: कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म है, 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी'। हाल ही में एक्टर ने क्रोएशिया में इस फिल्म की शूटिंग पूरी की है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट
कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने फिल्म की स्टारकास्ट और क्रू के साथ फोटोज शेयर किए हैं। इसके साथ लिखा है, 'फिल्म का क्रोएशिया शेड्यूल पूरा हुआ। गणपति बप्पा मोरया'।
शर्टलेस होकर जहाज पर लेटे आए नजर
इसके अलावा कार्तिक आर्यन ने एक अन्य पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वे शिप पर लेटे नजर आ रहे हैं। वे शर्टलेस होकर पोज देते दिखे हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'स्प्लिट, विस, हवार, ब्राक, बोल, सुपेतार, डबरोवनिक और जाग्रेब, इस तरह एक महीने से अधिक लंबे और रोमांचक क्रोएशियाई शेड्यूल की शूटिंग पूरी हुई'।
अनन्या पांडे आएंगी नजर
फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में कार्तिक आर्यन के साथ अनन्या पांडे नजर आएंगी। निर्देशक समीर विद्वांस के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस और नम: पिक्चर्स द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। अनन्या ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर लिखा है, 'क्रोएशिया में खूब एंजॉय किया'।
Athiya Shetty: क्रिकेटर पति केएल राहुल के नौवां टेस्ट शतक जड़ने पर खुशी से झूमीं अथिया, बोलीं- 'यह स्पेशल है'

'पति पत्नी और वो' में साथ काम कर चुके हैं अनन्या-कार्तिक
यह फिल्म अगले साल फरवरी में रिलीज होगी। अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन की जोड़ी इससे पहले फिल्म 'पति पत्नी और वो' में देखी जा चुकी है।