सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: विक्की विद्या-वेट्टैयन अभी भी दर्शकों को आ रही पसंद, जानें बाकी फिल्मों का हाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 24 Oct 2024 11:52 AM IST
सार

Box Office Collection: राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो 11 अक्तूबर को रिलीज हुई थीं। वहीं जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की फिल्म देवरा 27 सितंबर को और वेट्टैयन 10 अक्तूबर को रिलीज हुई थी। आइए जानते हैं इन सभी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

विज्ञापन
box office collection day Wednesday vicky vidya ka woh wala video jigra vettaiyan devara part one details
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : इंस्टाग्राम
Box Office Collection: राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो 11 अक्तूबर को रिलीज हुई थीं। वहीं जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की फिल्म देवरा 27 सितंबर को और वेट्टैयन 10 अक्तूबर को रिलीज हुई थी। आइए जानते हैं इन सभी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
Trending Videos
box office collection day Wednesday vicky vidya ka woh wala video jigra vettaiyan devara part one details
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो का कलेक्शन
राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो रोमांटिक ड्रामा फिल्म दर्शकों को अभी भी पसंद आ रही है। फिल्म की पटकथा और निर्देशन राज शांडिल्य ने किया है। फिल्म के कलेक्शन पर एक नजर डाले तो विक्की विद्या का वो वाला वीडियो ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 5 करोड़ 5 लाख की कमाई की थी। विक्की विद्या का वो वाला वीडियो ने पहले हफ्ते में कुल 27 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं 12 वें दिन विक्की विद्या... ने 1 करोड़ 1 लाख के आस पास का कलेक्शन किया। वहीं बुधवार को फिल्म ने लगभग 1 करोड़ का कारोबार किया है। फिल्म की कुल कमाई अब तक 36 करोड़ 50 लाख रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
box office collection day Wednesday vicky vidya ka woh wala video jigra vettaiyan devara part one details
जिगरा - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
जिगरा का कलेक्शन
आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा 11 अक्तूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में आलिया और वेदांग रैने ने मुख्य भूमिका निभाई है। भाई-बहन की कहानी पर आधारित जिगरा दर्शकों को कुछ रास नहीं आ रही है। एक्शन थ्रिलर फिल्म कहानी को इमोशनल तरीके से पेश करने की पूरी कोशिश की गई है। फिल्म का निर्देशन वासन बाला ने किया है। sacnik के अनुसार, जिगरा ने पहले दिन 4 करोड़ 55 लाख से कमाई की शुरुआत की थी। जिगरा ने पहले हफ्ते 22.45 करोड़ का कलेक्शन किया था। 10वें दिन रविवार को फिल्म ने 1.9 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 11वें दिन सोमवार को फिल्म की कमाई सिर्फ 6 लाख रुपये रह गई। 12वें दिन फिल्म ने सिर्फ 55 लाख का ही कारोबार किया। 13वें दिन 51 लाख रुपये की कमाई की। अब जिगरा की कुल कमाई 28 करोड़ 9 लाख रुपये हो गई है।
box office collection day Wednesday vicky vidya ka woh wala video jigra vettaiyan devara part one details
वेट्टैयन - फोटो : इंस्टाग्राम@LycaProductions
वेट्टैयन का कलेक्शन
फिल्म वेट्टैयन ने पहले दिन 31 करोड़ 7 लाख का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। रजनीकांत और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ने पहले हफ्ते 122 करोड़ 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद 10वें दिन फिल्म ने 4 करोड़ 5 लाख का कलेक्शन किया। 11 वें दिन फिल्म ने 5. 35 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं 12 वें दिन फिल्म ने 1 करोड़ 95 लाख की कमाई की। इसके अलावा 13वें दिन फिल्म ने 1 करोड़ 75 लाख की कमाई की। 14वें दिन फिल्म ने 1 करोड़ 65 लाख की कमाई की है। बहरहाल, कुल मिलाकर वेट्टैयन ने अब तक 140 करोड़ रुपये की कमाई की है। 
Kajol: बार-बार अभिनय से ब्रेक लेने पर काजोल की राय, बोलीं- 'हर महिला को यह फैसला लेना चाहिए कि...'
विज्ञापन
box office collection day Wednesday vicky vidya ka woh wala video jigra vettaiyan devara part one details
देवरा पार्ट 1 - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
देवरा पार्ट 1 का कलेक्शन
जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की एक्शन ड्रामा रोमांटिक फिल्म देवरा ने पहले दिन 82.5 करोड़ की बंपर ओपनिंग से सभी को चौंका दिया था। दूसरे दिन फिल्म ने 38.2 करोड़, तीसरे दिन 39.9 करोड़ कमाए और पहले वीक में फिल्म ने कुल 215.6 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद दूसरे वीक में फिल्म ने 45.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे वीक में 19.75 करोड़ का कलेक्शन किया। देवरा पार्ट 1 25वें दिन सिर्फ 8 लाख रुपये की कमाई की है। वहीं sacnik के अनुसार, फिल्म ने 26वें दिन मंगलवार को 80 लाख की कमाई की। बुधवार को फिल्म का कलेक्शन सिर्फ 70 लाख रुपये रह गया। देवरा का कुल क्लेक्शन अब 287 करोड़ 30 लाख रुपये हो गया है।
KBC 16: किस शब्द का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करती हैं फराह खान, बोमन ईरानी बोले- 'बीप', केबीसी 16 के मंच पर....

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed