Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Box Office Collection Deadpool and wolverine Ulajh Auron Mein Kahan Dum Tha Bad Newz latest occupancy earning
{"_id":"66b82b79bc82a34eda0b8ca7","slug":"box-office-collection-deadpool-and-wolverine-ulajh-auron-mein-kahan-dum-tha-bad-newz-latest-occupancy-earning-2024-08-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Collection: वीकएंड पर भी अजय-जान्हवी की फिल्मों को नहीं मिले दर्शक,जानें डेडपूल एंड वूल्वरिन का हाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office Collection: वीकएंड पर भी अजय-जान्हवी की फिल्मों को नहीं मिले दर्शक,जानें डेडपूल एंड वूल्वरिन का हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sun, 11 Aug 2024 08:40 AM IST
सार
इन दिनों सिनेमाघरों में कई बड़े सितारों की फिल्में लगी हुई हैं। मगर टिकट खिड़की पर भारतीय सितारों की लगी लगभग इन सभी फिल्मों का हाल बेहाल हुआ पड़ा है। वहीं, हॉलीवुड फिल्म डेडपूल एंड वूल्वरिन भारतीय दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
विज्ञापन
1 of 5
उलझ, डेडपूल एंड वूल्वरिन और औरों में कहां दम था
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिनेमाघरों में हर हफ्ते कोई न कोई फिल्म रिलीज होती है, जो दर्शकों के दिलों को छूने की पूरी कोशिश करती हैं। ऐसे में कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भरपूर कमाई करती हैं। मगर कई दर्शकों के दिलों को छूने में नाकामयाब साबित होती हैं। इन दिनों सिनेमाघरों में कई बड़े सितारों की फिल्में लगी हुई हैं। मगर टिकट खिड़की पर भारतीय सितारों की लगी लगभग इन सभी फिल्मों का हाल बेहाल हुआ पड़ा है। वहीं, हॉलीवुड फिल्म डेडपूल एंड वूल्वरिन भारतीय दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। चलिए जानते हैं कि शनिवार को इन फिल्मों का कैसा हाल रहा...
2 of 5
उलझ
- फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
उलझ
जान्हवी कपूर की पिछली फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही की तरह इस फिल्म का भी बुरा हाल हो गया है। उलझ सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए तरस रही है। सुधांशु सारिया के निर्देशन में बनी ये फिल्म फ्लॉप की राह पर है। फिल्म में सितारों के अभिनय प्रदर्शन की खूब सराहना हो रही है। मगर फिल्म कमाई के मामले में फिसड्डी साबित हुई है। नौवें दिन यानी शनिवार को फिल्म ने महज 55 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही हफ्तेभर में ये फिल्म 8.10 करोड़ रुपये कमा पाई है।
3 of 5
औरों में कहां दम था
- फोटो : इंस्टाग्राम @ajaydevgn
औरों में कहां दम था
बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' से दर्शकों को बड़ी उम्मीदें थीं। मगर ये फिल्म भी दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने में असफल रही है। कमाई के मामले में इस फिल्म का हाल ही जान्हवी कपूर की उलझ जैसा है। हफ्तेभर में ये फिल्म केवल 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू पाई है। नीरज पांडे के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शक जुटाने के लिए संघर्ष कर रही है। नौवें दिन फिल्म ने 50 लाख रुपये का कारोबार किया। इसी के साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 10.95 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बैड न्यूज
- फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09
बैड न्यूज
विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क स्टारर फिल्म 'बैड न्यूज' की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। 8.3 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग करने वाली ये फिल्म अब तक 100 करोड़ के क्लब में भी नहीं शामिल हो पाई है। विक्की कौशल की बैड न्यूज ने 23वें दिन 75 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म ने अब तक 62.79 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
विज्ञापन
5 of 5
'डेडपूल एंड वूल्वरिन'
- फोटो : सोशल मीडिया
डेडपूल एंड वूल्वरिन
हॉलीवुड फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' वैश्विक स्तर पर जबर्दस्त कमाई कर रही है। रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन स्टारर फिल्म को भारत में भी खूब पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म ने रिलीज के बाद भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी अपना कब्जा जमाया हुआ है। हालांकि, वक्त के साथ इसके कारोबार में गिरावट दर्ज की जा रही है। मगर वीकएंड पर फिल्म ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। 16वें दिन 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' ने 3.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब तक 123.20 करोड़ रुपये हो गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।