{"_id":"66b771b9fad44553c7060bd9","slug":"suniel-shetty-birthday-special-know-about-his-movies-carrier-hit-and-famous-films-life-story-2024-08-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Suniel Shetty Birthday: बॉलीवुड के 'बलवान' हैं सुनील शेट्टी, कई साल बॉक्स ऑफिस पर रहा था कब्जा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Suniel Shetty Birthday: बॉलीवुड के 'बलवान' हैं सुनील शेट्टी, कई साल बॉक्स ऑफिस पर रहा था कब्जा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sun, 11 Aug 2024 07:46 AM IST
विज्ञापन
सुनील शेट्टी जन्मदिन विशेष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता सुनील शेट्टी ने फिल्म जगत में अभूतपूर्व योगदान दिया है। उन्होंने बॉलीवुड में कई ऐतिहासिक फिल्में की हैं। वह अपने अलग अंदाज और डायलॉग डिलीवरी के लिए मशहूर हैं। उनकी फिल्मों के रिलीज हुए वर्षों बीत जाने के बाद भी उनके डायलॉग लोगों की जुबान पर आज भी हैं। दिग्गज अभिनेता आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज ही के दिन सुनील का जन्म कर्नाटक के मैंगलोर में हुआ था। आइए इस मौके पर हम दिग्गज अभिनेता के करियर और फिल्मों पर एक नजर डालते हैं।
सुनील शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम @suniel.shetty
फिल्मों का लगा चुके हैं शतक
अभिनेता ने अपने अब तक के करियर में लगभग 110 फिल्में की हैं। बॉलीवुड में सुनील ने अपनी पहचान एक एक्शन हीरो के रूप में बनाई। उनके फिल्मी सफर की शुरुआत हुई थी साल 1992 में आई ‘बलवान’ से, इसमें उनकी हीरोइन दिव्या भारती थीं। उनकी पहली फिल्म सफल रही। इसके बाद वह अक्षय कुमार के साथ ‘वक्त हमारा है’ में नजर आएं। यह उनकी दूसरी फिल्म थी। इस फिल्म में सुनील और अक्षय के अलावा सैफ अली खान, शिल्पा शिरोडकर और मधु भी थीं। बॉक्स ऑफिस पर उनकी दूसरी फिल्म भी सफल रही। इसके बाद सफलता ने उनके पांव चूमने शुरू कर दिए। वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ते हुए ही दिखे और देखते ही देखते 100 से ज्यादा फिल्में कर डाली।
Dil Chahta Hai: 'दिल चाहता है' की रिलीज के 23 साल पूरे, पहली फिल्म से फरहान ने गाड़ दिए थे कामयाबी के झंडे

‘धड़कन’ के लिए जीता अवार्ड
साल 2000 की शुरुआत सुनील ने ‘धड़कन’ से की। यह फिल्म उनके करियर की सबसे सफल और हमेशा याद रहने वाली फिल्म बन गई। ‘धड़कन’ में वह अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी के साथ नजर आएं। इस फिल्म में उनके किरदार को खूब सराहा गया। उनके संवाद इतने प्रभावशाली थे कि वह आज भी लोगों को याद हैं। इस फिल्म के लिए सुनील को फिल्मफेयर का ‘बेस्ट विलेन अवार्ड’ भी मिला।

विलेन बनकर भी जीता दिल
सुनील शेट्टी ने ना सिर्फ हीरो बनकर बल्कि विलेन के किरदार में भी दर्शकों का दिल जीता है। उन्होंने खलनायक के ऐसे किरदार निभाए कि लोग भूल ही गए कि वह कभी हीरो थे। सुनील ने ‘रक्त’, ‘रूद्राक्ष’ और ‘मैं हू ना में’ विलेन का किरदार निभाया है।

सुनील की हिट फिल्में
सुनील शेट्टी ने अपने करियर में सौ से ज्यादा फिल्में की हैं। जिसमें से ज्यादातर फिल्में हिट रही हैं। एक समय ऐसा था कि लगभग छह सालों तक सुनील शेट्टी का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा रहा उन्होंने एक के बाद एक हिट फिल्में दी। इस लिस्ट में उनकी पहली फिल्म ‘बलवान’, ‘दिलवाले’, ‘मोहरा’, ‘गोपी-किशन’, ‘बॉर्डर’ और अन्य फिल्में शामिल हैं। हालांकि, बीच में एक ऐसा दौर भी आया जब उन्हें अपनी कुछ फ्लॉप फिल्मों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन जल्द ही वह इससे बाहर आ गए और फिर से एक नई शुरुआत की।