फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office: रविवार को ‘केसरी 2’ के रंग में रंगा बॉक्स ऑफिस, जानिए ‘जाट’ और अन्य फिल्मों का क्या रहा हाल

Mon, 21 Apr 2025 08:05 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 21 Apr 2025 08:05 AM IST
सार

Box Office Collection: अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी 2’ ने रविवार को एक अच्छी बढ़त के साथ बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन किया। सनी देओल की ‘जाट’ को भी छुट्टियों का फायदा मिला। जानिए गुड बैड अग्ली और ‘ओडेला 2’ समेत अन्य फिल्मों का हाल…
 

विज्ञापन
Box Office Collection Kesari 2 takes lead on sunday know jaat good bad ugly and odela 2 earning
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब

रविवार का दिन अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी 2’ के लिए अच्छा रहा। फिल्म की कमाई में बढ़त हुई। फिल्म को वीकएंड का लाभ मिला है। वहीं, सनी देओल की ‘जाट’ को भी छुट्टी का लाभ मिला, गुड बैड अग्ली और ‘ओडेला 2’ की कमाई की रफ्तार में ना तेजी आई और ना ही गिरावट दर्ज हुई। पढ़िए बॉक्स ऑफिस पर रविवार को इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया…

Box Office Collection Kesari 2 takes lead on sunday know jaat good bad ugly and odela 2 earning
केसरी 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

केसरी 2
जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद हुई घटनाओं पर आधारित ‘केसरी चैप्टर 2’ 18 अप्रैल को रिलीज हुई। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 7.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन यानी पहले शनिवार को फिल्म ने बढ़त हासिल के साथ बॉक्स ऑफिस से 9.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।रविवार को इसकी कमाई में और उछाल आया और इसने 12.25 करोड़ का कारोबार कर डाला। इसकी कुल कमाई की बात की जाए तो अब तक फिल्म ने कुल 29.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

Box Office Collection Kesari 2 takes lead on sunday know jaat good bad ugly and odela 2 earning
फिल्म 'जाट' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जाट
सनी देओल की ‘जाट’ ने बॉक्स ऑफिस पर पिछले कुछ दिनों से एक ही रफ्तार पकड़ रखी थी। रविवार को इसकी कमाई में तेजी देखी गई। जहां, शनिवार को फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। रविवार को इसने 5.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो इसने अब तक 74.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Kesari 2 takes lead on sunday know jaat good bad ugly and odela 2 earning
गुड बैड अग्ली - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब

गुड बैड अग्ली
अजीत कुमार की फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ की कमाई में रविवार को कुछ खास बढ़त देखने को नहीं मिली। रिलीज के ग्यारहवें दिन फिल्म ने 6.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। रविवार को यह कलेक्शन 6 करोड़ रुपये था। फिल्म की कुल कमाई अब तक 137.65 करोड़ हुई है। 

विज्ञापन
Box Office Collection Kesari 2 takes lead on sunday know jaat good bad ugly and odela 2 earning
ओडेला 2 - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब

ओडेला 2
तमन्ना भाटिया की ‘ओडेला 2’ की हालत बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। 85 लाख रुपये से शुरुआत करने वाली फिल्म ने दूसरे दिन 71 लाख रुपये का कारोबार किया। शनिवार को भी इसकी कमाई में गिरावट आई और फिल्म ने 63 लाख रुपये का कलेक्शन किया। रविवार को यह 61 लाख रुपये ही बटोर पाई। अब तक बॉक्स ऑफिस से ‘ओडेला 2’ ने 2.8 करोड़ रुपये की कमाई की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed