{"_id":"68ccbfe5c5a08561d807a8f1","slug":"box-office-collection-mirai-demon-slayer-lokah-chapter-1-baaghi-4-the-conjuring-2025-09-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर जारी है 'लोका' का जलवा, जानें 'मिराय' समेत बाकी फिल्मों का हाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर जारी है 'लोका' का जलवा, जानें 'मिराय' समेत बाकी फिल्मों का हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 19 Sep 2025 07:59 AM IST
सार
Box Office Collection Report: इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्में चल रही हैं। इनमें साउथ की फिल्म 'मिराय' और 'लोका चैप्टर 1' ने अच्छी कमाई की है। आइए जानते हैं सभी फिल्मों ने बृहस्पतिवार को कितनी कमाई की है।
विज्ञापन
1 of 6
मिराय,लोका, डेमन स्लेयर
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बृहस्पतिवार को कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई की तो कई फिल्मों ने निराश किया। तेजा सज्जा की फिल्म 'मिराय' ने अच्छा कारोबार किया है, तो वहीं टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 4' की रफ्तार धीमी पड़ी है। 'डेमन स्लेयर' और 'लोका चैप्टर 1' ने दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया। हॉलीवुड फिल्म 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' की भी कमाई घटी। आइए जानते हैं बृहस्पतिवार को फिल्मों ने कितनी कमाई की।
2 of 6
मिराय बॉक्स ऑफिस
- फोटो : एक्स
'मिराय'
साउथ की फिल्म 'मिराय' ने ओपनिंग डे पर और वीकेंड पर अच्छी कमाई की थी। इसके बाद फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट आई है। बॉक्स ऑफिस पर 13 करोड़ रुपये से खाता खोलने वाली इस फिल्म ने बुधवार को 4.75 करोड़ रुपये कमाए। बृहस्पतिवार को फिल्म की कमाई 3.35 करोड़ रुपये रही। इस तरह से सात दिनों में फिल्म ने 65.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
'डेमन स्लेयर'
जापानी एनीमे फिल्म 'डेमन स्लेयर' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की। भारतीय दर्शकों ने इसे उम्मीद से ज्यादा प्यार दिया। हालांकि अब इसकी कमाई घट रही है। रिलीज के पहले दिन इसने 13 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। बुधवार को फिल्म ने 3.13 करोड़ रुपये कमाए। बृहस्पतिवार को फिल्म ने 2.27 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह से इस फिल्म ने 7 दिनों में कुल 53.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
फिल्म 'बागी 4'
- फोटो : x
'बागी 4'
टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की अदाकारी वाली फिल्म 'बागी 4' ने शुरुआत में अच्छी कमाई की। हालांकि दूसरे हफ्ते में दर्शकों पर फिल्म का जादू नहीं चल पा रहा है। 13वें दिन बुधवार को फिल्म ने 75 लाख रुपये कमाए। बृहस्पतिवार को फिल्म ने 43 लाख रुपये का कारोबार किया। फिल्म ने अब तक कुल 52.53 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
विज्ञापन
5 of 6
द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स
- फोटो : एक्स
'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स'
हॉलीवुड की हॉरर फिल्म 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' ने शुरुआत में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। दूसरे हफ्ते में इस फिल्म की कमाई घट गई है। पहले हफ्ते में फिल्म ने 67 करोड़ रुपये का कारोबार किया। बृहस्पतिवार को फिल्म ने 62 लाख रुपये का कारोबार किया। इस तरह से फिल्म ने अब तक 79.19 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।