{"_id":"677747d56e2fa993cb017b92","slug":"box-office-collection-of-2025-pushpa-2-mufasa-the-lion-king-baby-jhon-2025-01-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर बरकरार हैं ‘पुष्पराज’ के तेवर, ‘मुफासा’ की गूंजी दहाड़, पस्त पड़ी 'बेबी जॉन'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर बरकरार हैं ‘पुष्पराज’ के तेवर, ‘मुफासा’ की गूंजी दहाड़, पस्त पड़ी 'बेबी जॉन'
Fri, 03 Jan 2025 07:45 AM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Fri, 03 Jan 2025 07:45 AM IST
सार
बॉक्स ऑफिस पर अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' का राज बरकरार है। इसके साथ ही वरुण धवन की बेबी जॉन पस्त पड़ गई है।
विज्ञापन
मुफासा, बेबी जॉन, बेबी जॉन
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल की शानदार शुरुआत हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई फिल्मों को देखने के लिए अभी भी फैंस सिनेमाघर पहुंच रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर जहां पुष्प राज को कोई झुका नहीं पा रहा है। वहीं, मुफासा की दहाड़ सुनने को भी फैंस जा रहे हैं। वरुण धवन की बेबी जॉन की कमाई में लगातार गिरावट आ रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले ही अपना दम तोड़ चुकी है।
पुष्पा 2 द रूल
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
पुष्पा: 2 द रूल
पुष्पा: 2 द रूल बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए हैं। फिल्म ने 29वें दिन 5.1 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। फिल्म ने रिलीज के चौथे हफ्ते में 69.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया है। बॉक्स ऑफिस पर कुल 1189.85 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

- फोटो : इंस्टाग्राम@pushpamovie
पुष्प राज का छाया है जादू
पुष्प राज का जादू बॉक्स ऑफिस पर अभी भी बरकरार है। फिल्म ने इससे पहले साउथ की सबसे हिट रही फिल्म बाहुबली 2 का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अल्लू अर्जुन पिछले काफी समय से फिल्म और संध्या थिएटर में हुए भगदड़ मामले के कारण काफी चर्चा में हैं। हालांकि, विवादों के बीच भी पुष्प राज को फैंस अपना प्यार दे रहे हैं।

भाईजान-बेबी जॉन
- फोटो : इं
बेबी जॉन
वरुण धवन और कीर्ति सुरेश की फिल्म बेबी बॉन ने अपनी रिलीज के 9वें दिन तो जैसे दम ही तोड़ दिया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफ पर 1 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 36.40 करोड़ रुपये की कमाई की है।

मुफासा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुफासा: द लायन किंग
मुफासा की दहाड़ बॉक्स ऑफिस पर अभी भी बेहद शानदार तरीक से गूंज रही है। मुफासा: द लॉयन किंग ने अपनी रिलीज के 14वें दिन 2.9 करोड़ रुपये की कमाई की है। हिंदी बेल्ट में फिल्म ने अपनी रिलीज के दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं। दो हफ्तों में फिल्म ने कुल 124.6 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने हिंदी बेल्ट में 44.15 करोड़ रुपये की कमाई बॉक्स ऑफिस पर कर ली है।