{"_id":"69096c419b1407660707cb3c","slug":"box-office-collection-of-baahubali-the-epic-the-taj-story-thamma-ek-deewane-ki-deewaniyat-2025-11-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘बाहुबली द एपिक’ से लेकर ‘थामा’ तक, सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर एक साथ फिसली बड़ी फिल्में; जानें कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
‘बाहुबली द एपिक’ से लेकर ‘थामा’ तक, सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर एक साथ फिसली बड़ी फिल्में; जानें कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Tue, 04 Nov 2025 08:30 AM IST
सार
Box Office Collection: सोमवार आते ही सिनेमाघरों में दिखाई जा रही सभी फिल्मों की हालत बॉक्स ऑफिस पर पस्त होती नजर आई। ‘बाहुबली द एपिक’, ‘द ताज स्टोरी’ से लेकर ‘थामा’ और ‘कांतारा 2’ तक, सभी फिल्मों की कमाई में गिरावट देखने को मिली।
विज्ञापन
1 of 7
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इन दिनों सिनेमाघरों में बॉलीवुड और साउथ की फिल्में दिखाई जा रही है। इस लिस्ट में कई बड़े स्टार की फिल्में शामिल हैं, जैसे ‘बाहुबली द एपिक’, ‘थामा’, ‘कांतारा 2’ आदि। सोमवार का दिन इन फिल्मों के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ और बॉक्स ऑफिस पर ये फीकी साबित हुईं। जानिए सोमवार को क्या रही फिल्मों की कमाई।
2 of 7
बाहुबली द एपिक
- फोटो : एक्स
बाहुबली द एपिक
साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'बाहुबली द एपिक' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने बीते सोमवार को 1.65 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं इसने रविवार को 6.3 करोड़ रुपये कमाए थे। यह दिखा रहा फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट आई है। ‘बाहुबली द एपिक’ ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 26 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
3 of 7
द ताज स्टोरी
- फोटो : यूट्यूब
द ताज स्टोरी
परेश रावल अभिनीत 'द ताज स्टोरी' ने ओपनिंग डे पर 01 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। इस फिल्म ने बीते दिन सोमवार को 1.06 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने रविवार को 2.75 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म ने अभी तक कुल 6.81 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'द ताज स्टोरी' का बजट 25-30 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इसके अलावा फिल्म में जाकिर हुसैन, अमृता खानविलकर, नमिता दास और स्नेहा वाघ ने अभिनय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
जानिए कब रिलीज होगी फिल्म मास जतारा, जल्द होगा तू मेरा लवर गाना रिलीज
- फोटो : इंस्टाग्राम@raviteja_2628
मास जतारा
साउथ अभिनेता रवि तेजा की फिल्म 'मास जतारा' ने बीते दिन सोमवार को 95 लाख रुपये कमाए। वहीं इसने रविवार को 3.15 करोड़ रुपये कमाए थे। 'मास जतारा'ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कुल 11.61 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म में श्रीलीला भी मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
5 of 7
'थामा'
- फोटो : X
थामा
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना अभिनीत 'थामा' ने ओपनिंग डे पर 24 करोड़ रुपये से शानदार शुरुआत की थी। इस फिल्म ने बीते दिन सोमवार यानी 14वें दिन 1.5 करोड़ रुपये कमाए, जबकि रविवार को 4.5 करोड़ रुपये कमाए थे। 'थामा' ने अभी तक कुल 121.8 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।