सब्सक्राइब करें

National Housewife Day: ‘थप्पड़’ से लेकर ‘मिसेज’ तक, इन फिल्मों ने दी घरेलू नायिकाओं को आवाज; देखें लिस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 03 Nov 2025 03:12 PM IST
सार

Movies Based On Housewife: आज सोमवार को राष्ट्रीय गृहिणी दिवस मनाया जा रहा है। यानी कि ये दिन हमें उनके महत्व को बताने का काम करता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी फिल्में बन चुकी हैं, जिनमें गृहिणी (Housewife) का परिवार में योगदान और संघर्ष को प्रदर्शित किया गया है। 

विज्ञापन
National Housewife Day 2025: Bollywood Films That Beautifully Portrayed Life of a Housewife
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : इंस्टाग्राम

गृहिणी, जिसे आसान शब्दों में कहें तो घर की सबसे जिम्मेदार महिला कहते हैं। अक्सर उन्हें घर के हर छोटे-बड़े काम को सहजता से करते और परिवार की धड़कन की रूप में देखा जाता है। वे हमारे जीवन का सबसे अहम हिस्सा होती हैं। आज 3 नवंबर को राष्ट्रीय गृहिणी दिवस (National Housewife Day) मनाया जा रहा है। इस खास दिन पर हम जानेंगे उन बॉलीवुड फिल्मों के बारे में, जिनमें उनके कहानी दिखाई गई है। जानिए उन फिल्मों के नाम।

Trending Videos
National Housewife Day 2025: Bollywood Films That Beautifully Portrayed Life of a Housewife
फिल्म 'मिसेज' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मिसेज
आरती कदव के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मिसेज’ में सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में दिखाया जाता है कि किस प्रकार एक महिला अपने परिवार की जिम्मेदारियों में फंसकर अपने सपनों को पूरा नहीं कर पाती। साथ ही पुरुष समाज की खराब मानसिकता को भी दर्शाया गया है। यह फिल्म संदेश देती है कि एक महिला (गृहिणी) को घरों में सम्मान मिलना चाहिए और उनके सपनों की भी इज्जत होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
National Housewife Day 2025: Bollywood Films That Beautifully Portrayed Life of a Housewife
थप्पड़ - फोटो : इंस्टाग्राम

थप्पड़
साल 2020 में अनुभव सिन्हा के निर्देशन में फिल्म ‘थप्पड़’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक ऐसी महिला की कहानी दिखाई गई है, जो पढ़ी-लिखी होती है। वह ऑफिस में काम करने के बजाए घर में काम करना चुनती है। हालांकि एक दिन जब उसका पति किसी कार्यक्रम में उसको थप्पड़ मार देता है, तब कहानी बदल जाती है। फिल्म में तापसी पन्नू ने बहुत अच्छा किरदार निभाया है। यह फिल्म बताती है कि महिलाओं का सम्मान करना चाहिए, नाकि उन्हें नीचा दिखाना चाहिए।

National Housewife Day 2025: Bollywood Films That Beautifully Portrayed Life of a Housewife
इंग्लिश-विंग्लिश - फोटो : यूट्यूब

इंग्लिश विंग्लिश
गौरी शिंदे के निर्देशन में साल 2012 में फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी शशि नाम की महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अंग्रेजी नहीं जानती और अपने परिवार और समाज द्वारा उसे इस बात को लेकर असुरक्षित महसूस कराया जाता है। इसके बाद वह अंग्रेजी सीखने का प्रयास करती है। फिल्म में श्रीदेवी मुख्य भूमिका में थीं।

विज्ञापन
National Housewife Day 2025: Bollywood Films That Beautifully Portrayed Life of a Housewife
बीवी नंबर 1 - फोटो : सोशल मीडिया

बीवी नंबर वन
डेविड धवन के निर्देशन में साल 1999 में फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी प्रेम नाम के किरदार के आस-पास घूमती है, जो एक शादीशुदा आदमी है। हालांकि, उसे एक दूसरी लड़की से प्रेम हो जाता है। फिल्म में प्रेम की पत्नी ने एक संस्कारी गृहिणी का भूमिका निभाई है। फिल्म ‘बीवी नंबर वन’ में सलमान खान, अनिल कपूर, करिश्मा कपूर और सुष्मिता सेन अहम भूमिकाओं में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed