5 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में रिलीज हुई हैं जिनमें टाइगर श्रॉफ की 'बागी 4' और विवेक अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स शामिल है। इसके अलावा हॉलीवुड की फिल्म 'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' ने भी दस्तक दी है। सिद्धार्थ-जान्हवी की फिल्म 'परम सुंदरी' पहले से ही सिनेमाघरों में चल रही थी। अब किस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कितना रहा है, चलिए जानते हैं।
{"_id":"68bb9bb03ee927c3bf042897","slug":"box-office-collection-report-baaghi-4-the-bengal-files-param-sundari-the-conjuring-last-rites-2025-09-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office: 'बागी 4' ने की शानदार शुरुआत, 'द कॉन्ज्यूरिंग' ने चौंकाया; जानें बाकी फिल्मों का कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office: 'बागी 4' ने की शानदार शुरुआत, 'द कॉन्ज्यूरिंग' ने चौंकाया; जानें बाकी फिल्मों का कलेक्शन
Sat, 06 Sep 2025 07:58 AM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Sat, 06 Sep 2025 07:58 AM IST
सार
Box Office Collection Report: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मी फ्राइडे को कई सारी फिल्में रिलीज हुई हैं। टाइगर की 'बागी 4' से लेकर 'द बंगाल फाइल्स' तक, जानें किस फिल्म ने पहले दिन कितने नोट छापे हैं।
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागी 4
- फोटो : एक्स
बागी 4
एक्टर टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज संधू की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘बागी 4’ भी 5 सितंबर को रिलीज हुई है। इस फिल्म के भी पहले तीन पार्ट आ चुके हैं। इस बार चौथे पार्ट में टाइगर का और हाई लेवल एक्शन दिखा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बागी 4’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस कलेक्शन के साथ फिल्म पहले ही दिन ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ से पीछे रह गई है।
ये खबर भी पढ़ें: Baaghi 4 Movie Review: टाइगर की जोरदार वापसी, संजय दत्त का डरावना अंदाज छाया; लेकिन फिल्म लगती है बोझिल

द बंगाल फाइल्स फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
द बंगाल फाइल्स
‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द वैक्सीन वॉर’ के बाद अब विवेक अग्निहोत्री अपनी अगली फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ लेकर आए हैं। ये फिल्म रिलीज से पहले ही काफी विवादों में घिर गई थी। 5 सितंबर को इसे रिलीज किया गया है तो दर्शकों का खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, इसका पहले दिन का कुल 1.75 करोड़ रुपये है। हालांकि अभी शुरुआत ही है, लेकिन शुरुआती आकंड़े कुछ खास नहीं आए हैं।
ये खबर भी पढ़ें: The Bengal Files Review: टुकड़ों में अच्छी लगती है ‘द बंगाल फाइल्स', कई सीन अच्छे पर क्लाइमैक्स तक ऊब जाएंगे

द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स
- फोटो : सोसल मीडिया
द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स
एड और लॉरेन वॉरेन एक बार फिर ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ के साथ आ गए हैं। इस बार फिल्म में वो अपने आखिरी केस को सुलझाते हुए नजर आ रहे हैं। इस फिल्म से पहले कॉन्ज्यूरिंग के 3 पार्ट रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब इसका चौथा पार्ट रिलीज हो चुका है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ ने भारत में पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 18 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
ये खबर भी पढ़ें: The Conjuring Last Rites X Review: दर्शकों को कम डरा पा रही ‘द कॉन्ज्यूरिंग 4’, नेटिजंस बोले- समय की बर्बादी

उफ्फ ये सियापा फिल्म
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
उफ्फ ये सियापा
नुसरत भरूचा और नोरा फतेही समेत लंबी चौड़ी स्टारकास्ट से सजी फिल्म उफ्फ ये सियापा भी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ये फिल्म बिना किसी डायलॉग के ड्रामा-कॉमेडी को पर्दे पर दिखा रही है। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक पहले दिन इस फिल्म ने सिर्फ 7 लाख का ही बिजनेस किया है, जो कि उम्मीदों के मुताबिक बहुत कम है।
ये खबर भी पढ़ें: Ufff Yeh Siyapaa Review: हंसाती नहीं उबाती है ‘उफ्फ ये सियापा’, सोहम शाह पर भारी पड़े शारिब हाशमी