{"_id":"68e71b0c4d2a2fb78a03a13f","slug":"box-office-collection-report-kantara-chapter-1-enter-in-300-crore-club-2025-10-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘कांतारा चैप्टर 1’ ने लगाई 300 करोड़ की छलांग, बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों को पिलाया पानी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
‘कांतारा चैप्टर 1’ ने लगाई 300 करोड़ की छलांग, बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों को पिलाया पानी
Thu, 09 Oct 2025 07:46 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 09 Oct 2025 07:46 AM IST
सार
Box Office Collection Report: बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में एक दूसरे को टक्कर दे रही हैं। कमाई के मामले में ‘कांतारा चैप्टर 1’ काफी आगे निकल चुकी है। आइए जानते हैं इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन
कांतारा चैप्टर 1, सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों सिनेमाघरों में बॉलीवुड और साउथ की कई फिल्में लगी हैं। इसमें ‘कांतारा चैप्टर 1’, ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’, ‘दे कॉल हिम ओजी’ और ‘जॉली एलएलबी 3’ शामिल हैं। बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में अच्छा कलेक्शन कर रही हैं तो कई फिल्मों की कमाई घटी है। आइए जानते हैं कौन सी फिल्म किस पर भारी पड़ी है?
फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
कांतारा चैप्टर 1
साउथ के अभिनेता ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने मंगलवार को 34.25 करोड़ और बुधवार को 25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अब तक फिल्म ने 316 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह फिल्म साल की उन चुनिंदा फिल्मों में से एक है, जिसने इस साल 300 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई की है।
फिल्म रिव्यू पढ़ें: Kantara Chapter 1 Movie Review: ऋषभ शेट्टी ने जीता दिल, एक्शन सीन दमदार; बीच में भटके पर क्लाइमैक्स ने संभाला

'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी'
- फोटो : सोशल मीडिया
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' का जलवा बरकरार है। इसका असर फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' पर भी पड़ा है। जान्हवी कपूर और वरुण धवन की अदाकारी वाली फिल्म ने 7वें दिन महज 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने अब तक 38.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

दे कॉल हिम ओजी
- फोटो : एक्स
दे कॉल हिम ओजी
साउथ के अभिनेता पवन कल्याण की अदाकारी वाली फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ 25 सितंबर को रिलीज हुई थी। इसने 14वें दिन यानी बुधवार को 1 करोड़ रुपये कमाए हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 186.90 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म की कमाई पर भी ‘कांतारा चैप्टर 1’ का असर पड़ा है।

जॉली एलएलबी 3
- फोटो : एक्स
जॉली एलएलबी 3
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ के कलेक्शन में काफी गिरावट देखने को मिली है। अब फिल्म का कलेक्शन लाखों में सिमट गया है। 20वें दिन बुधवार को फिल्म का कलेक्शन महज 45 लाख रुपये रहा। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 109.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।