{"_id":"689bf944b47bbdb6fc0c15b8","slug":"box-office-collection-report-mahavatar-narsimha-saiyaara-son-of-sardaar-2-dhadak-2-udaipur-files-2025-08-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Collection: ‘महावतार नरसिम्हा’ का दबदबा कायम, जानें मंगलवार को बाकी फिल्मों की कैसी रही कहानी?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office Collection: ‘महावतार नरसिम्हा’ का दबदबा कायम, जानें मंगलवार को बाकी फिल्मों की कैसी रही कहानी?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Wed, 13 Aug 2025 08:02 AM IST
सार
Box Office Collection Report: मंगलवार का दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के लिए कैसा रहा, आखिर किस फिल्म ने कमाई के मामले में दूसरी फिल्मों को पछाड़ दिया है, चलिए आपको बताते हैं।
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस
- फोटो : एक्स
इस हफ्ते का बॉक्स ऑफिस अब तक कुछ फिल्मों के लिए मंगल लेकर आया है तो कुछ फिल्में लाखों तक ही सिमटी हुई नजर आ रही हैं। जहां 'महावतार नरसिम्हा' ने पूरी बाजी मोड़ दी और बाकी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए दर्शकों का पूरा ध्यान अपनी ओर खींचा। आइए जानते हैं इस बॉलीवुड के युद्धक्षेत्र में हर फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया और कौन सी फिल्म बनी टिकने में कामयाब।
Trending Videos
महावतार नरसिम्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
महावतार नरसिम्हा
'महावतार नरसिम्हा' ने बीते रविवार को बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था जबकि सोमवार-मंगलवार की कमाई ने साबित कर दिया कि यह फिल्म असल में सुपरहिट बनने आई है। सोमवार को यह फिल्म लेकर आई लगभग 5.25 करोड़, जबकि मंगलवार को कमाई बढ़कर 6 करोड़ तक पहुंच गई। अब तक इसने कुल 180.9 करोड़ कमाए और यह वर्ष 2025 की छठी सबसे बड़ी हिट बन चुकी है।

उदयपुर फाइल्स कन्हैया लाल टेलर
- फोटो : सोशल मीडिया
उदयपुर फाइल्स
विजय राज निर्देशित 'उदयपुर फाइल्स' ने सोमवार को जहां 18 लाख का बिजनेस किया वहीं मंगलवार को फिल्म की कमाई लगभग 5 लाख रही। फिल्म की शुरुआत 13 लाख से हुई थी, जबकि वीकेंड पर शनिवार को फिल्म ने 30 लाख तो रविवार को 35 लाख रुपये कमाए। कुल मिलाकर इसकी कमाई 1.16 करोड़ तक पहुंच चुकी है। गंभीर विषय होने के कारण यह फिल्म सीमित दर्शकों तक ही सीमित रही। ये फिल्म 2022 में हुए टेलर कन्हैया लाल हत्याकांड से प्रेरित है।
ये खबर भी पढ़ें: Coolie: ‘कुली’ में आमिर खान का होगा अहम किरदार, क्लाईमैक्स में रजनीकांत से होगी कड़ी टक्कर

अंदाज 2 ट्रेलर
- फोटो : सोशल मीडिया
अंदाज 2
सुनील दर्शन की निर्देशन में बनी 'अंदाज 2' भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही। सोमवार को इसकी कमाई सिर्फ 4 लाख रही और मंगलवार को गिरावट जारी रही 3 लाख तक ही सीमित रही। चार दिनों में फिल्म की कुल कमाई 55 लाख तक पहुंची, जिससे इसकी आगे की यात्रा पर चिंता जताई जा रही है।

सन ऑफ सरदार 2
- फोटो : एक्स
सन ऑफ सरदार 2
अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित 'सन ऑफ सरदार 2' की शुरुआत बेहतर रही, लेकिन जैसे-जैसे दिन बीतते गए, कमाई की रफ़्तार धीमी होने लगी। रविवार को फिल्म ने 3.38 करोड़ अर्जित किए, सोमवार को कम होकर 1 करोड़ और मंगलवार को 1.28 करोड़ पर आ गई। 12 दिनों में कुल कमाई 44.38 करोड़ रही।