Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
World Elephant Day 2025 Bollywood Movies Featuring Elephants Haathi Mere Saathi Junglee Dost Safed Haathi
{"_id":"689b41a849a42cde240d6cec","slug":"world-elephant-day-2025-bollywood-movies-featuring-elephants-haathi-mere-saathi-junglee-dost-safed-haathi-2025-08-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Elephant Day: इन फिल्मों में दिखती है इंसान और हाथी के बीच अटूट प्यार और रिश्ते की कहानी, देखें लिस्ट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
World Elephant Day: इन फिल्मों में दिखती है इंसान और हाथी के बीच अटूट प्यार और रिश्ते की कहानी, देखें लिस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Tue, 12 Aug 2025 06:59 PM IST
सार
Bollywood Movies On Elephants: हाथी और इंसान के रिश्ते पर बॉलीवुड में कई फिल्में बनी हैं। आज विश्व हाथी दिवस पर जानेंगे ऐसी फिल्मों के बारे में, जिनमें हाथी अहम हिस्सा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
हाथी मेरे साथी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में बनी हैं, जिनमें इंसानों और जानवरों के बीच काफी मजबूत रिश्ते को प्रदर्शित किया गया है। आज 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस खास दिन पर हम जानेंगे उन फिल्मों के बारे में, जिनमें हाथी और इंसान के बीच खूबसूरत रिश्ता दिखता है, जो दर्शकों को प्रेरणा देती हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में।
2 of 6
हाथी मेरे साथी
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
हाथी मेरे साथी
एमए थिरुमुगम द्वारा निर्देशित फिल्म 'हाथी मेरे साथी' साल 1971 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में राजेश खन्ना मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में हाथी और इंसान की दोस्ती की दोस्ती को बहुत ही शानदार ढंग से दिखाया गया था, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया था। राजू और उसके चार हाथियों की कहानी ने दर्शकों को आकर्षित किया था।
3 of 6
सफेद हाथी
- फोटो : सोशल मीडिया
सफेद हाथी
तपन सिन्हा के निर्देशन में साल 1977 में 'सफेद हाथी' फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दो अनाथ बच्चों की कहानी है, जो अपने मामा-मामी के साथ रहते हैं, लेकिन वो उन बच्चों के साथ बुरा व्यवहार करते हैं। इसके बाद दिखाया जाता है कि शिबू और रानी नाम के बच्चों की दोस्ती एक सफेद हाथी से हो जाती है, जो उन्हें सोने का सिक्का देता है। फिर कहानी में अहम मोड़ तब आता है, जब उनके मामा-मामी को ये बात पता चल जाती है। फिल्म में शत्रुघन सिन्हा मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मैं और मेरा हाथी
- फोटो : सोशल मीडिया
मैं और मेरा हाथी
मिथुन चक्रवर्ती (राम) और पूनम ढिल्लो (जूली) अभिनीत 'मैं और मेरा हाथी' फिल्म 1981 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन आर त्यागराजन द्वारा किया गया था। फिल्म में दिखाया जाता है कि राम एक हाथी पालता है, जिसे वो लक्ष्मण बुलाता है। दोनों के बीच का प्यार दर्शकों को काफी पसंद आया था। फिर फिल्म में राम के पिता की हत्या कर दी जाती है, जिसका बदला राम-लक्ष्मण साथ में लेते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
दोस्त
- फोटो : सोशल मीडिया
दोस्त
साल 1989 रिलीज हुई फिल्म 'दोस्त' में भी मिथुन चक्रवर्ती मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में भी हाथी और इंसान के बीच शानदार दोस्ती दिखाई गई है। फिल्म की कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था, जिसमें मिथुन एक हाथी को मगरमच्छे से बचाते हैं। इसके बाद दोनों की अच्छी दोस्ती हो जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।