{"_id":"689af4dd9efbd77d1b0b8fc9","slug":"bollywood-small-budget-hit-films-mahavataar-saiyara-uri-stree-hindi-medium-2025-08-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahavatar Narsimha-Saiyaara: छोटे बजट की इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड, बड़े सुपरस्टार्स को दी मात","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mahavatar Narsimha-Saiyaara: छोटे बजट की इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड, बड़े सुपरस्टार्स को दी मात
Tue, 12 Aug 2025 01:33 PM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:33 PM IST
सार
Small Budget Movies Became Blockbuster: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 18 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म 'सैयारा', वहीं 25 जुलाई को रिलीज हुई 'महावतार नरसिम्हा', दोनों ही छोटे बजट की फिल्मों ने करोड़ों में बिजनेस किया।
विज्ञापन
फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' और 'सैयारा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में ये आम धारणा रही है कि बड़ी फिल्में केवल बड़े बजट से ही बनती हैं और वही बॉक्स ऑफिस पर कमाई करती हैं। लेकिन समय-समय पर कुछ ऐसी फिल्मों ने इस सोच को झुठलाया है, जो कम बजट के बावजूद अपने दमदार कंटेंट और बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी के बल पर करोड़ों की कमाई कर गईं। हाल ही में रिलीज हुईं दो फिल्में- 'सैयारा' और 'महावतार नरसिम्हा', इसी कड़ी की अगली कड़ियां बन चुकी हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में जिन्होंने कम बजट में बॉलीवुड को बड़ी कमाई दी।
'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक'
- फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (URI: The Surgical Strike)
रिलीज: 2019
बजट: 25 करोड़
कमाई: 293.75 करोड़
निर्देशक: आदित्य धर
प्रोड्यूसर: रॉनी स्क्रूवाला
स्टारकास्ट: विक्की कौशल, यामी गौतम, परेश रावल
यह फिल्म भारतीय सेना की 'सर्जिकल स्ट्राइक' पर आधारित थी। 'हाउज द जोश' डायलॉग ने पूरे देश को जोश से भर दिया। छोटे बजट में बनी यह फिल्म देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत थी और दर्शकों के दिलों में उतर गई।

बधाई हो
- फोटो : सोशल मीडिया
बधाई हो (Badhaai Ho)
रिलीज: 2018
बजट: 23 करोड़
कमाई: 176 करोड़
निर्देशक: अमित शर्मा
प्रोड्यूसर: जंगली पिक्चर्स
स्टारकास्ट: आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव
एक सामान्य मिडल क्लास परिवार में जब ज्यादा उम्र की मां गर्भवती हो जाए तो समाज कैसे प्रतिक्रिया करता है। इस विषय को हास्य के साथ उठाने वाली इस फिल्म ने दिल जीत लिया और कमाई में भी झंडे गाड़े।

स्त्री 2
- फोटो : इंस्टाग्राम- श्रद्धा कपूर
स्त्री (Stree)
रिलीज: 2018
बजट: 14 करोड़
कमाई: 167 करोड़
निर्देशक: अमर कौशिक
प्रोड्यूसर: दिनेश विजान
स्टारकास्ट: राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर
‘ओ स्त्री, कल आना’ – ये लाइन तो आज भी लोगों को याद है। एक हॉरर-कॉमेडी जो भारतीय लोककथाओं पर आधारित थी। फिल्म का कांसेप्ट और लेखन दर्शकों को खूब पसंद आया। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया।

राजी
- फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
राजी (Raazi)
रिलीज: 2018
बजट: 38 करोड़
कमाई: 158 करोड़
निर्देशक: मेघना गुलजार
प्रोड्यूसर: करण जौहर
स्टारकास्ट: आलिया भट्ट, विक्की कौशल
एक कश्मीरी लड़की जो जासूस बनकर पाकिस्तान जाती है – इस कहानी को दिल को छू जाने वाले अंदाज में फिल्माया गया था। आलिया भट्ट की परफॉर्मेंस को आलोचकों और दर्शकों दोनों ने सराहा।