{"_id":"689acea77468cd3e5102790d","slug":"sara-ali-khan-birthday-know-about-personal-and-professional-life-2025-08-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sara Ali Khan: कभी 91 किलो था वजन, आज हैं सबसे फिट; पहली फिल्म ‘केदारनाथ’ से ही सारा अली खान ने जमाया सिक्का","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sara Ali Khan: कभी 91 किलो था वजन, आज हैं सबसे फिट; पहली फिल्म ‘केदारनाथ’ से ही सारा अली खान ने जमाया सिक्का
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Tue, 12 Aug 2025 10:48 AM IST
सार
Sara Ali Khan Birthday: सिनेमाई दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान आज मंगलवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास अवसर पर जानेंगे अभिनेत्री के पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में।
सारा अली खान बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं, जिन्होंने साल 2018 में 'केदारनाथ' फिल्म से सिनेमाई दुनिया में कदम रखा था। एक समय एक्ट्रेस का वजन काफी अधिक था, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत और जज्बे से उसे कम किया और आज वो युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। आज 12 अगस्त को अभिनेत्री अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं।आइए इस खास अवसर पर जानते हैं उनके जीवन, करियर और व्यक्तिगत पहलुओं के बारे में विस्तार से।
Trending Videos
2 of 6
सैफ अली खान, इब्राहिम खान और सारा अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @saraalikhan95
जन्म और परिवार
सारा अली खान का जन्म 12 अगस्त 1995 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। उनका बचपन का नाम सारा सुल्तान था और बाद में उनका प्रोफेशनल नाम बदलकर सारा अली खान कर दिया गया था। अभिनेत्री के पिता सैफ अली खान एक जाने-माने अभिनेता और पटौदी नवाब के बेटे हैं, जबकि उनकी मां अमृता सिंह लोकप्रिय अभिनेत्री रह चुकी हैं। एक्ट्रेस के छोटे भाई का नाम इब्राहिम अली खान है, जो एक अभिनेता हैं। सारा अली खान एक चर्चित और राजसी परिवार से ताल्लुक रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
सारा अली खान
- फोटो : एक्स
फिल्मों के लिए घटाए वजन
सारा अली खान ने अपनी स्कूलिंग मुंबई से की। फिर इसके बाद एक्ट्रेस ने कॉलेज अमेरिका के कोलंबिया विश्वविद्यालय से किया। आपको बताते चलें कि कॉलेज के दौरान सारा का वजन 91 किलो हो गया था। इसके बाद सारा अली खान ने फिल्मों में जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत की और जिम, डाइट, एक्सरसाइज के सहारे 45 किलो वजन घटाकर युवाओं के लिए एक मिशाल पेश की।
4 of 6
सारा अली खान केदारनाथ फिल्म में
- फोटो : इंस्टाग्राम
सिनेमाई दुनिया में रखा कदम
सारा अली खान ने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 से की। अभिनेत्री की पहली फिल्म थी 'केदारनाथ', जिसे अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित किया गया था। इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में सारा अली खान ने 'मंदाकिनी' का किरदार निभाया था, जिन्हें 'मंसूर' नाम के लड़के से प्यार हो जाता है, जो कुली रहता है। इस फिल्म में शानदार अभिनय के लिए अभिनेत्री को बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के तौर पर फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
5 of 6
सारा अली खान
- फोटो : अमर उजाला
इन फिल्मों में निभाया शानदार किरदार
'केदारनाथ' के बाद एक्ट्रेस ने रणवीर सिंह अभिनीत 'सिंबा' फिल्म में काम किया था। इसके बाद अभिनेत्री ने 'लव आज कल', 'कुली नं 1', 'अतरंगी रे', 'जरा हटके जरा बचके', 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' जैसी आदि फिल्में कीं। सारा अली खान को आखिरी बार 'मेट्रो इन दिनों' फिल्म में देखा गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।