फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: 'मेट्रो इन दिनों' ने बॉक्स ऑफिस पर फिर किया निराश, जानें बाकी फिल्मों का भी कलेक्शन

Fri, 11 Jul 2025 07:58 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Fri, 11 Jul 2025 07:58 AM IST
सार

Box Office Collection Report: गुरुवार का दिन फिल्मों के कलेक्शन के मामले में कुछ खास नहीं रहा। बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म ने कितनी कमाई की, चलिए आपको बताते हैं। 

विज्ञापन
box office collection report metro in dino vs jurassic world rebirth vs sitare zameen par vs f1
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : IMDb
इस हफ्ते सिनेमाघरों में कुछ फिल्मों ने जहां दर्शकों को खींचने में कामयाबी पाई, वहीं कुछ बड़ी उम्मीदों वाली फिल्मों की रफ्तार धीमी पड़ती दिखी। गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों का हाल सामने आया और आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं कि इस हफ्ते भी हॉलीवुड की फिल्में ही भारतीय दर्शकों को ज्यादा लुभा पाई हैं।
box office collection report metro in dino vs jurassic world rebirth vs sitare zameen par vs f1
'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' - फोटो : सोशल मीडिया
‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’
हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी ‘जुरासिक वर्ल्ड’ की नई पेशकश ‘रीबर्थ’ ने भारत में शानदार शुरुआत की। रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने जबरदस्त ओपनिंग दर्ज कराई और वीकेंड में इस रफ्तार ने और रफ्तार पकड़ी। रविवार तक फिल्म की कुल कमाई 50 करोड़ को पार कर चुकी थी और गुरुवार तक इसने कुल 54.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। गुरुवार को इस फिल्म ने 3.15 करोड़ का कलेक्शन किया है।

ये खबर भी पढ़ें: Box Office Prediction: 'मालिक' और 'सुपरमैन' के बीच होगी टक्कर, ‘आंखों की गुस्ताखियां’ पर ये बोले एक्सपर्ट्स

 
box office collection report metro in dino vs jurassic world rebirth vs sitare zameen par vs f1
मेट्रो इन दिनों - फोटो : सोशल मीडिया
‘मेट्रो इन दिनों’
बॉलीवुड की मल्टीस्टारर फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ अपनी शुरुआत से ही संघर्ष करती दिखी। पहले दिन कमाई मामूली रही और वीकेंड में थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन हफ्ते के मध्य में रफ्तार फिर से थम गई। गुरुवार तक फिल्म की कुल कमाई 26.75 करोड़ रुपये रही, जो इसके स्टारकास्ट और प्रचार के मुकाबले काफी कम मानी जा रही है। वहीं गुरुवार के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 2.15 करोड़ कमाए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
box office collection report metro in dino vs jurassic world rebirth vs sitare zameen par vs f1
सितारे जमीन पर - फोटो : अमर उजाला
‘सितारे जमीन पर’
आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ ने बॉक्स ऑफिस पर खुद को मजबूती से टिकाए रखा है। तीसरे हफ्ते में भी यह फिल्म दर्शकों की पसंद बनी हुई है। गुरुवार को फिल्म ने 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 154.35 करोड़ का कारोबार कर लिया है।
 
विज्ञापन
box office collection report metro in dino vs jurassic world rebirth vs sitare zameen par vs f1
F1 - फोटो : X
F 1
स्पोर्ट्स ड्रामा पर आधारित हॉलीवुड फिल्म ‘एफ 1’ ने भारत में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। पहले हफ्ते के मजबूत आंकड़ों के बाद इस हफ्ते भी फिल्म की पकड़ मजबूत बनी रही। गुरुवार को फिल्म ने 2.65 करोड़ का कलेक्शन किया। ऐसे में यह फिल्म भारत में अब तक 60.98 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed