फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Metro In Dino Day 7: एक हफ्ते में 30 करोड़ तक भी नहीं पहुंची ‘मेट्रो इन दिनों’, सातवें दिन और गिरा कलेक्शन

Thu, 10 Jul 2025 09:12 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 10 Jul 2025 09:12 PM IST
सार

Metro In Dino Box Office Report: अच्छे रिव्यू के बाद भी अनुराग बसु की ‘मेट्रो इन दिनों’ बॉक्स ऑफिस पर सांसें भर रही है। जानें सातवें दिन कितनी रही कमाई।

विज्ञापन
Metro In Dino Day 7 Box Office Collection Anurag Basu Film Earnings Continuously Falling
मेट्रो इन दिनों - फोटो : सोशल मीडिया

‘लाइफ इन अ मेट्रो’ के लगभग 18 साल बाद अनुराग बसु उसी तरह की एक फिल्म लेकर आए ‘मेट्रो इन दिनों’। 4 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा हो जाने के बाद भी ‘मेट्रो इन दिनों’ कोई असर नहीं दिखा पाई। फिल्म की कमाई उम्मीद से काफी कम रही है। जानते हैं गुरुवार को कैसा रहा फिल्म का कलेक्शन।

Metro In Dino Day 7 Box Office Collection Anurag Basu Film Earnings Continuously Falling
मेट्रो इन दिनों - फोटो : IMDb

गुरुवार को फिर गिरी फिल्म की कमाई
‘मेट्रो इन दिनों’ की गुरुवार की कमाई के जो आंकड़े सामने आए हैं वो और भी निराश करने वाले हैं। क्योंकि ये आंकड़े उसके बुधवार के कलेक्शन से भी कम हैं। खबर लिखे जाने तक ‘मेट्रो इन दिनों’ ने सातवें दिन गुरुवार को सिर्फ 1.54 करोड़ की ही कमाई कर पाई है। ये उसके बुधवार के 2.35 करोड़ के आंकड़े से भी कम है।

Metro In Dino Day 7 Box Office Collection Anurag Basu Film Earnings Continuously Falling
फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

एक हफ्ते में भी सिर्फ 26.14 करोड़ ही कमा पाई फिल्म
‘मेट्रो इन दिनों’ को बॉक्स ऑफिस पर सात दिन पूरे हो गए हैं। लेकिन रविवार के बाद फिल्म की कमाई लगातार घटती जा रही है। बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 3.5 करोड़ के साथ अपनी शुरुआत करने वाली ‘मेट्रो इन दिनों’ ने शनिवार को 6 करोड़ और रविवार को 7.25 करोड़ की कमाई की। लेकिन इसके बाद फिल्म का कलेक्शन लगातार गिरता चला गया। नतीजा सात दिनों में फिल्म कुल 26.14 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन कर पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Metro In Dino Day 7 Box Office Collection Anurag Basu Film Earnings Continuously Falling
जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ, मेट्रो इन दिनों - फोटो : एक्स

‘जुरासिक वर्ल्ड री-बर्थ’ निकली काफी आगे
‘मेट्रो इन दिनों’ को किसी बॉलीवुड की नहीं बल्कि हॉलीवुड फिल्म ‘जुरासिक वर्ल्ड री-बर्थ’ से कड़ी टक्कर मिल रही है। ‘जुरासिक वर्ल्ड री-बर्थ’ लगातार ‘मेट्रो इन दिनों’ पर भारी पड़ रही है। ‘जुरासिक वर्ल्ड री-बर्थ’ जहां सात दिनों में 53.12 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है। वहीं ‘मेट्रो इन दिनों’ 30 करोड़ के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाई है और सिर्फ 26.14 करोड़ की ही कमाई कर पाई है।

विज्ञापन
Metro In Dino Day 7 Box Office Collection Anurag Basu Film Earnings Continuously Falling
मेट्रो इन दिनों - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिटिक्स से मिली अच्छी प्रतिक्रिया
‘मेट्रो इन दिनों’ का बॉक्स ऑफिस पर न चलना हैरान करने वाला है। क्योंकि अनुराग बसु की फिल्में अक्सर बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती हैं और ऑडियंस को भी पसंद आती हैं। लेकिन ‘मेट्रो इन दिनों’ को क्रिटिक्स से अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बाद भी दर्शक फिल्म के लिए सिनेमाघरों में नहीं जा रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed