Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood Movies Shown Physically Challenged Characters Aankhon KI Gustaakhiyan Guzaarish Black Barfi Fanaa
{"_id":"686fa9f3c4ace0436b01cdf2","slug":"bollywood-movies-shown-physically-challenged-characters-aankhon-ki-gustaakhiyan-guzaarish-black-barfi-fanaa-2025-07-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'ब्लैक' से लेकर 'बर्फी' तक, इन फिल्मों में शारीरिक रूप से कमजोर लोग बताते हैं रिश्तों की अहमियत","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'ब्लैक' से लेकर 'बर्फी' तक, इन फिल्मों में शारीरिक रूप से कमजोर लोग बताते हैं रिश्तों की अहमियत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 10 Jul 2025 05:24 PM IST
सार
Movies Shown Physically Challenged Character: आज हम उन फिल्मों के बारे में बात करेंगे जिसमें शारीरिक रूप से कमजोर लोग खूबसूरत रिश्ता बनाते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
ब्लैक, बर्फी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री शनाया कपूर फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' से डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ विक्रांत मैसी हैं। इसके ट्रेलर को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इसमें विक्रांत ने नेत्रहीन व्यक्ति का किरदार निभाया है। नेत्रहीन होने के बावजूद शनाया कपूर को विक्रांत मैसी से प्यार हो जाता है। बॉलीवुड की कई फिल्में हैं जिसमें शारीरिक रूप से कमजोर लोगों को रिश्तों की अहमियत बताते हुए दिखाया गया है। आज इन्हीं फिल्मों के बारे में जानेंगे।
2 of 6
गुजारिश
- फोटो : यूट्यूब
गुजारिश
फिल्म 'गुजारिश (2010)' में ऋतिक रोशन ने एक ऐसे शख्स का किरदार निभाया है जो लकवाग्रस्त हैं। ऐश्वर्या राय उनसे प्यार करती हैं। वह उनकी सेवा करती हैं और उनसे शादी करना चाहती हैं। फिल्म में दोनों के रिश्ते को खूबसूरती से दिखाया गया है। इसमें यह बताने की कोशिश की गई है कि शारीरिक रूप से कमजोर व्यक्ति भी बहुत अच्छा रिश्ता बना सकता है।
3 of 6
ब्लैक
- फोटो : यूट्यूब
ब्लैक
अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी की फिल्म 'ब्लैक (2005)' भी शारीरिक रूप से कमजोर लोगों पर आधारित है। पहले रानी मुखर्जी एक बीमारी से पीड़ित होती हैं। तब अमिताभ बच्चन उनकी मदद करते हैं। इसके बाद जब अमिताभ बच्चन बूढ़े हो जाते हैं और कमजोर होते हैं तब रानी मुखर्जी अपने गुरु की मदद करती हैं। फिल्म में गुरु शिष्य के रिश्ते को बहुत अच्छे तरीके से दिखाया गया है।
बर्फी
फिल्म 'बर्फी (2012)' शारीरिक रूप से कमजोर लोगों पर आधारित है। बर्फी में एक मूक-बधिर व्यक्ति की कहानी दिखाई गई है। बर्फी को एक ऑटिज्म से पीड़ित लड़की, झिलमिल से प्यार हो जाता है। दोनों खूबसूरत रिश्ता बनाते हैं। उनके प्यार को देखकर उनके आस-पड़ोस के लोग हैरत में पड़ जाते हैं। इस फिल्म को काफी लोगों ने सराहा था।
विज्ञापन
5 of 6
फना
- फोटो : फोटो- यूट्यूब
फना
आमिर खान की फिल्म 'फना (2002)' में काजोल ने एक नेत्रहीन लड़की का किरदार निभाया है। उन्हें आमिर खान से प्यार हो जाता है। पहले आमिर खान काजोल को रिझाते हैं। इसके बाद दोनों में प्यार हो जाता है। आमिर खान काजोल को जिंदगी का आनंद लेना सिखाते हैं। काजोल जिस तरह से आमिर खान के प्यार में पड़ जाती हैं उसे दर्शकों ने खूब सराहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।