बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते भी हॉलीवुड फिल्मों का दबदबा साफ नजर आ रहा है। 4 जुलाई को रिलीज हुई ‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ ने भारतीय दर्शकों को थिएटर तक खींचने में कामयाबी हासिल की है। वहीं, इसी दिन रिलीज हुई बॉलीवुड की मल्टीस्टारर फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ की शुरुआत कमजोर रही और हफ्ते के मध्य तक इसकी रफ्तार धीमी होती चली गई। इसके अलावा आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ भी अपने तीसरे हफ्ते में उतार-चढ़ाव से गुजर रही है। आइए जानते हैं किस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया और किसने दर्शकों का दिल जीता।
Box Office Collection: 'मेट्रो इन दिनों' पर 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' फिर पड़ी भारी, जानें बाकी फिल्मों का हाल
Box Office Collection Report: बुधवार का दिन एक बार फिर हॉलीवुड फिल्मों के लिए शानदार रहा जबकि बॉलीवुड फिल्में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म ने कितनी कमाई की, चलिए आपको बताते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ का जलवा
हॉलीवुड की जबरदस्त फ्रैंचाइजी में शामिल 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग की। पहले दिन फिल्म ने 9.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआत की, जिसके बाद वीकेंड में इसकी कमाई और तेज हो गई। शनिवार और रविवार को फिल्म ने क्रमशः 13.5 करोड़ और 16.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। हफ्ते के मध्य में भले ही कमाई में थोड़ी गिरावट आई हो, लेकिन फिल्म का प्रदर्शन अब भी बेहतर बना हुआ है। बुधवार को फिल्म ने 3.15 करोड़ रुपये कमाए। अब तक फिल्म कुल 50.87 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।
ये खबर भी पढ़ें: Salman Khan: संगीता बिजलानी के बर्थ डे सेलिब्रेशन में पहुंचे सलमान, फैंस से की मुलाकात; देखें वायरल वीडियो
बॉलीवुड की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी ‘मेट्रो इन दिनों’ ने पहले दिन मात्र 3.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। हालांकि वीकेंड में फिल्म की कमाई में सुधार देखा गया। शनिवार को फिल्म ने 6 करोड़ रुपये और रविवार को 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की। मगर सोमवार से इसकी रफ्तार थमने लगी। बुधवार तक फिल्म ने कुल 24.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो इसके मल्टीस्टारर स्टेटस को देखते हुए औसत ही माना जा सकता है। बुधवार को इस फिल्म ने महज 2.25 करोड़ का कारोबार किया।
आमिर खान स्टारर फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ अब भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है। 20 जून को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 88.9 करोड़ रुपये का बड़ा कलेक्शन किया था। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 46.5 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि तीसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार और बुधवार को फिल्म ने क्रमशः 1.85 करोड़ और 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं बुधवार को भी फिल्म ने 1.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। इस तरह से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 153.25 करोड़ का कारोबार कर लिया है।
हॉलीवुड की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘एफ 1’, जो 27 जून को रिलीज हुई थी, अब भी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर मजबूत स्थिति में बनी हुई है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 35.5 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद सप्ताह के दिनों में भी इसका कलेक्शन अच्छा बना रहा। मंगलवार को फिल्म ने 2.75 करोड़ रुपये और बुधवार को 2.45 करोड़ रुपये की कमाई की। ऐसे में यह फिल्म भारत में अब तक 58.38 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही है।