Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Box Office Collection Report Monday Crew Godzilla x Kong the new empire Madgaon express yodha Shaitaan
{"_id":"660b784e4ecf89c8d704e31d","slug":"box-office-collection-report-monday-crew-godzilla-x-kong-the-new-empire-madgaon-express-yodha-shaitaan-2024-04-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Collection: चौथे दिन सुस्त पड़ी क्रू-गॉडजिला x कॉन्ग की रफ्तार, ऐसा रहा बाकी फिल्मों का हाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office Collection: चौथे दिन सुस्त पड़ी क्रू-गॉडजिला x कॉन्ग की रफ्तार, ऐसा रहा बाकी फिल्मों का हाल
अप्रैल महीने की शुरुआत हो चुकी है। पिछले महीने की आखिर में रिलीज हुई फिल्म गॉडजिला x कॉन्ग ने पहले वीकएंड पर टिकट खिड़की पर शानदार कमाई की। वहीं, क्रू भी कलेक्शन के मामले में पीछे नहीं रही। इनके अलावा और भी बहुत सी फिल्में इस समय सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही हैं। आइए जानते हैं कि कौन सी फिल्म ने सोमवार को कैसा बिजनेस किया।
'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर
- फोटो : सोशल मीडिया
गॉडजिला x कॉन्ग को पहले वीकएंड में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म ने पहले दिन 13.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, दूसरे दिन इस फिल्म ने 12.25 करोड़ रुपये की कमाई की। रविवार को फिल्म ने 13.5 करोड़ रुपये बटोरे। हालांकि, सोमवार आते ही फिल्म के कलेक्शन की रफ्तार धीमी नजर आई। चौथे दिन फिल्म ने पांच करोड़ 55 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 44.55 करोड़ रुपये हो गई है।
3 of 7
फिल्म क्रू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन की फिल्म क्रू ने लोगों का दिल जीत लिया है। फिल्म को लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। पहले तीन दिन में फिल्म ने जबर्दस्त कमाई कर सभी को हैरान कर दिया। हालांकि, सोमवार के दिन फिल्म की रफ्तार सुस्त नजर आई। चौथे दिन फिल्म ने चार करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 34.00 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
स्वातंत्र्य वीर सावरकर रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्वातंत्र्य वीर सावरकर धीमी रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है। टिकट खिड़की पर यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। दूसरे सोमवार को यह फिल्म महज 60 लाख रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही। अब फिल्म की कुल कमाई 16.30 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
5 of 7
मडगांव एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
मडगांव एक्सप्रेस टिकट खिड़की पर धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। फिल्म ने 11वें दिन 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 17.65 करोड़ रुपये हो गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।