Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Box Office Collection Tuesday Report Bade Miyan Chote Miyan Maidaan Crew Godzilla x Kong the new empire
{"_id":"661f3a1cfc5209cad30f15d9","slug":"box-office-collection-tuesday-report-bade-miyan-chote-miyan-maidaan-crew-godzilla-x-kong-the-new-empire-2024-04-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Collection: धीमी गति से आगे बढ़ रही बड़े मियां छोटे मियां-मैदान, जानें कैसा रहा अन्य फिल्मों हाल?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office Collection: धीमी गति से आगे बढ़ रही बड़े मियां छोटे मियां-मैदान, जानें कैसा रहा अन्य फिल्मों हाल?
सिनेमाघरों में इन दिनों बड़े मियां छोटे मियां, मैदान, क्रू और गॉडजिला x कॉन्ग प्रदर्शित हो रही है। ईद के मौके पर रिलीज हुई अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म कमाई के मामले में अजय देवगन की फिल्म से काफी आगे चल रही है। वहीं, क्रू और गॉडजिला x कॉन्ग भी अपनी पकड़ बरकरार रखने में कामयाब रही हैं। आइए जानते हैं कि मंगलवार को इन सभी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन रहा।
बड़े मियां छोटे मियां
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बड़े मियां छोटे मियां ने ईद के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर ठोस शुरुआत की थी। फिल्म ने पहले सप्ताहांत पर शानदार कलेक्शन किया। हालांकि, सोमवार से फिल्म के कलेक्शन की रफ्तार धीमी नजर आ रही है। फिल्म ने पांचवें दिन दो करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, ताजा आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को फिल्म ने दो करोड़ 25 लाख रुपये बटोरे हैं। फिल्म की कुल कमाई अब 45.55 करोड़ रुपये हो गई है।
3 of 5
मैदान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मैदान ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है। समीक्षकों की सकारात्मक प्रतिक्रियाओं के बाद भी फिल्म अच्छी कमाई करने में असफल रही है। सोमवार को फिल्म ने एक करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। ताजा अपडेट के मुताबिक मंगलवार को फिल्म ने एक करोड़ 65 लाख रुपये बटोरे हैं। फिल्म की कुल कमाई अब 25.15 करोड़ रुपये हो गई है।
तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन अभिनीत फिल्म क्रू का जलवा बॉक्स ऑफिस पर अब भी जारी है। पहले सप्ताह में फिल्म ने 43.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे सप्ताह में फिल्म ने 21.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 19वें दिन फिल्म ने 47 रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 70.26 करोड़ रुपये हो गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।