सिनेमाघरों में कई फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए लगी हुई हैं। वहीं, कई फिल्में कतार में हैं, जो कल रिलीज होने वाली हैं। ऐसे में अब वर्तमान में सिनेमाघरों में लगी फिल्मों की हालत खस्ता है, जो दर्शकों के लिए तरस रही हैं। ऐसे में अब साफ है कि नई फिल्मों के आने के बाद पुरानी फिल्मों का बस्ता बंध जाएगा। हालांकि, कई फिल्में अब भी कमाई के मामले में संघर्ष कर रही हैं। चलिए जानते हैं कि बुधवार को किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की।
Box Office Collection: धड़ाम गिरी 'बंदा सिंह चौधरी', 'जिगरा'-'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की थम रहीं सांसे
कई फिल्में अब भी कमाई के मामले में संघर्ष कर रही हैं। चलिए जानते हैं कि बुधवार को किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिगरा
आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म ‘जिगरा’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पस्त हुई है। फिल्म की कमाई ओपनिंग डे पर ही निराशाजनक रही थी। 'जिगरा' ने अपनी रिलीज के पहले सप्ताह में 22.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, इसने दूसरे सप्ताह में 6.85 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म अपनी रिलीज के तीसरे हफ्ते में चल रही है। कमाई के आंकड़ों पर गौर फरमाएं तो इसने 15वें दिन 40 लाख, 16वें दिन 65 लाख और 17वें दिन 65 लाख रुपये, 18वें और 19वें दिन 25 लाख रुपये कमाए। 20वें फिल्म ने 21 लाख रुपये कमाए, जिसके बाद अब इसकी कुल कमाई 31.71 करोड़ रुपये हो चुकी है।
'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो'
राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने भी 'जिगरा' के साथ ही सिनेमाघरों में दस्तक दी। मूवी में राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फ्रेश जोड़ी देखने को मिली। हालांकि, रिलीज के साथ ही यह फुस्सी साबित हुई। 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने पहले सप्ताह में 27 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे हफ्ते इसने 10.15 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़े। फिल्म ने तीसरे सप्ताह में प्रवेश करते हुए 15वें दिन 65 लाख रुपये, 16वें दिन 1.2 करोड़ रुपये की कमाई की। 17वें दिन वीकएंड पर उछाल के साथ फिल्म ने 1.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। सोमवार यानी 18वें और 19वें दिन फिल्म का कलेक्शन 45 लाख रुपये रहा। 20वें दिन फिल्म ने 40 लाख रुपये की कमाई की। ऐसे में अब इसकी कुल कमाई 41.50 करोड़ रुपये हो चुकी है।
'देवरा पार्ट वन'
जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान और जान्हवी कपूर की 'देवरा पार्ट वन' रिलीज के चौथे हफ्ते में चल रही है। हालांकि, 300 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है। कलेक्शन में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे निर्माताओं की चिंता बढ़ना लाजमी है। कोरताला शिवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के 32वें दिन 45 लाख रुपये और 33वें दिन 40 लाख रुपये का कारोबार किया। इसके बाद अब इसकी कुल कमाई 291.20 करोड़ रुपये हो गई है।
'वेट्टैयन'
रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'वेट्टैयन' की कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। पहले दिन फिल्म ने 31.7 करोड़ रुपये कमा कर अपना खाता खोला था। टीजे ज्ञानवेल के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के पहले सप्ताह में 122.15 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे हफ्ते इसने महज 19.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे हफ्ते में चल रही इस फिल्म ने 16वें दिन 80 लाख, 17वें दिन 1.3 करोड़, 18वें दिन 1.25 करोड़ रुपये, 19वें और 20वें दिन 50 लाख रुपये कमाए। 21वें दिन भी 50 लाख रुपये जुटाए। ऐसे में अब इसकी कुल कमाई 146.25 करोड़ रुपये हो गई है।