एड शीरन कुछ महीनों पहले भारत में ही थे, अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट के जरिए उन्होंने भारतीय दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान वह कई भारतीय गायकों से भी मिले। इसी दौरान उनकी मुलाकात एक ऐसे भारतीय सिंगर से हुई, जिसके वह कायल हो गए। अब इसी सिंगर के साथ एड शीरन अपना अगला एल्बम कर रहे हैं।
Ed Sheeran: एड शीरन इस भारतीय सिंगर के साथ करेंगे अपना नया एल्बम, पहले भी कॉन्सर्ट में कर चुके हैं परफॉर्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:04 AM IST
सार
ब्रिटिश सिंगर एड शीरन को भारतीय लोग भी काफी पसंद करते हैं। सिंगर के गाने सुनते हैं, उनके इंडिया में होने वाले म्यूजिक कॉन्सर्ट में शामिल होते हैं। हाल ही में एड शीरन ने बताया कि वह जल्द ही एक एल्बम लेकर आएंगे, जिसमें अपने दोस्त और भारत के एक मशहूर सिंगर के साथ काम करेंगे।
विज्ञापन