अनन्या पांडे हिंदी सिनेमा की जानी-पहचानी अभिनेत्री हैं। वह बॉलीवुड की सबसे चर्चित स्टार किड्स में से एक हैं। उन्होंने भले ही अब तक कुछ फिल्मों में ही काम किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें पसंद करने वालों की सूची काफी ज्यादा लंबी है। अभिनेत्री इन दिनों अपनी हालिया रिलीज सीरीज 'कॉल मी बे' को लेकर चर्चा में हैं। मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने उनके इस किरदार को 'पू' की बेटी तथा पू का आज के इस जेनेरेशन वाला वर्जन बताया है। गौरतलब है कि करण जौहर की साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में करीना कपूर खान द्वारा निभाया गया पू का किरदार आज भी काफी ज्यादा लोकप्रिय है।
Ananya Panday: 'बे' की तुलना करीना के 'पू' से करने पर बोलीं अनन्या, कहा- उन्होंने जो किया वह एक विरासत है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'कभी खुशी कभी गम' में करीना कपूर द्वारा निभाया गया किरदार पू आज भी फिल्मी दुनिया में काफी प्रतिष्ठित भूमिका है। करण जौहर ने बे को पू की जेन जी जेनरेशन वाली 2.0 वर्जन बताया था। हालांकि, अनन्या ने दावा किया कि उन्होंने पू के किरदार को छूने की भी कोशिश नहीं की। उन्होंने इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ एक इंटरव्यू के दौरान कहा, "मुझे नहीं लगता कि हम बेबो ने जो किया है, उसे छूने या उसके करीब आने की कोशिश कर रहे हैं. क्योंकि वह सचमुच आइकन और एक रानी हैं। उन्होंने जो किया वह एक विरासत है और वह असाधारण था।"
अनन्या ने करीना का जिक्र करते हुए आगे कहा कि यह करीना के प्रति उनकी श्रद्धांजलि है। उन्होंने आगे कहा कि अगर बे एक प्रतिशत भी पू जितनी प्यारी हो सकती है, तो उन्हें लगता है कि इससे सभी खुश होंगे। बताते चलें कि करण जौहर ने कहा था, "अगर रोहन और पूजा को अब एक बच्ची होती, तो वह बे होती। मैं सिर्फ इसलिए कह रहा हूं, क्योंकि वह वाकई पू की शानदार जेन जी वर्जन है। यह ऐसा है जैसे पू जहां खत्म होती है, वहां बे शुरू हो जाती है।"
View this post on Instagram
A post shared by prime video IN (@primevideoin)
Diljit Dosanjh: दिलजीत ने महंगे कॉन्सर्ट टिकटों को लेकर दी प्रतिक्रिया, इस इन्फ्लुएंसर का वीडियो किया लाइक
करण जौहर ने 'कॉल मी बे' शो के ट्रेलर लॉन्च पर दोनों किरदारों को लेकर अपनी राय जाहिर की थी। उन्होंने कहा था, "मैं उसे सबसे अच्छे तरीके से वर्णित कर सकता हूं, क्योंकि जब आपने पू का किरदार देखा था, तो वह मौज-मस्ती और खेल से शुरू हुआ था, लेकिन बाद में वह भी कभी खुशी कभी गम में चल रही भावनात्मक गंभीरता में अपना योगदान देती नजर आती है।" जाहिर है कि कॉल मी बे में अनन्या एक साउथ दिल्ली की लड़की के रूप में दिखाई गई है, जो एक अरबपति की बेटी है और काफी मौज-मस्ती करती है। लेकिन सब कुछ खोने के बाद वह मुंबई चली जाती है और एक पत्रकार के रूप में नए सिरे से जिंदगी की शुरुआत करती है।
Adil Khan Durrani: 'शादी में कभी दुष्कर्म नहीं होता', राखी सावंत के पूर्व पति आदिल खान के बयान से चौंके लोग
बताता चलें कि 'कॉल मी बे' 6 सितंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। इस सीरीज से अनन्या पांडे ने अपना ओटीटी डेब्यू किया है। उनकी इस सीरीज को करण जौहर के धर्माटिक एटंरटेनमेंट द्वारा निर्माण किया गया है। इस शो में अनन्या के अलावा विहान समत, वरुण सूद, गुरफतेह पीरज़ादा, मुस्कान जाफरी और निहारिका दत्त आदि नजर आ रहे हैं। शो का निर्देशन कोलिन डी'कुन्हा ने किया है।
पारंपरिक मराठी अवतार में नजर आए रितेश देशमुख