सब्सक्राइब करें

Kai Po Che: 'काई पो चे में' सुशांत के अलावा इन अभिनेताओं ने भी दिया था ऑडिशन, पवित्र रिश्ता के कारण मिला काम?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 17 Aug 2024 12:11 PM IST
विज्ञापन
Casting Director Mukesh Chhabra Reveals he approached Sushant Singh Rajput for Kai Po che after Screen Test
मुकेश छाबड़ा और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम @castingchhabra

दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत अपने बहुमुखी अभिनय प्रतिभा और फैन बेस के लिए जाने जाते थे। उन्होंने टेलीविजन सीरीज पवित्र रिश्ता में अपनी भूमिका से लोकप्रियता हासिल की और 'काई पो चे' में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करके फैंस की खूब तारीफें भी बटोरीं। अब हाल ही में, कास्टिंग डायरेक्टर और सुशांत के दोस्त मुकेश छाबड़ा ने फिल्म में सुशांत के रोल को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। आइए जानते हैं।

Trending Videos
Casting Director Mukesh Chhabra Reveals he approached Sushant Singh Rajput for Kai Po che after Screen Test
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम @sushantsinghrajput

बॉलीवुड बबल के साथ एक साक्षात्कार में मुकेश छाबड़ा ने उस समय को याद किया जब उन्होंने फिल्म 'काई पो चे' के लिए पहली बार सुशांत सिंह राजपूत से संपर्क किया था। इस फिल्म ने राजपूत के करियर में एक नई ऊंचाई दी थी। मुकेश छाबड़ा की सुशांत राजपूत के साथ पहली मुलाकात एक कॉफी शॉप में हुई थी, जब अभिनेता अपने दोस्तों के साथ बैठे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Casting Director Mukesh Chhabra Reveals he approached Sushant Singh Rajput for Kai Po che after Screen Test
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

मुकेश ने बताया कि इस मुलाकात से पहले वह सुशांत से कुछ समय के लिए मिले थे, लेकिन उनकी प्रतिभा को नहीं पहचान पाए थे। उस समय मुकेश 'काई पो चे' के लिए नए टैलेंट की तलाश कर रहे थे और 'पवित्र रिश्ता' में सुशांत की परफॉर्मेंस से काफी प्रभावित थे। मुकेश ने स्क्रीन टेस्ट के लिए सुशांत से संपर्क किया और सुशांत इसके लिए तुरंत सहमत हो गए थे। अभिनेता ने मुकेश से कहा, "हां, जरूर सर, मैं आऊंगा।" हालांकि, ऑडिशन देने के बाद उन्हें तुरंत वह भूमिका मिल गई।

Casting Director Mukesh Chhabra Reveals he approached Sushant Singh Rajput for Kai Po che after Screen Test
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

मुकेश ने काई पो चे के लिए कास्टिंग प्रक्रिया के बार में बताया कि विजय वर्मा, आयुष्मान खुराना , अली फजल , अंगद बेदी और कई और अभिनेताओं ने भी ऑडिशन दिया था। फिल्म के लिए कास्टिंग करना एक शानदार और यादगार अनुभव था।

विज्ञापन
Casting Director Mukesh Chhabra Reveals he approached Sushant Singh Rajput for Kai Po che after Screen Test
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
आगे मुकेश छाबड़ा ने अफसोस जताते हुए बताया कि साथ में कई फिल्में बनाने का उनका सपना अधूरा रह गया। उन्होंने कहा, " दिल बेचारा बनाने के बाद  हमने सोचा, 'भाई, अब हम बैक-टू-बैक फिल्में करेंगे।' वो सपना अधूरा रह गया।"


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed