सब्सक्राइब करें

Bollywood: ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार हो चुके हैं ये सितारे, किसी को हजारों तो किसी को लगी लाखों रुपये की चपत

एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 10 May 2024 04:48 PM IST
विज्ञापन
Celebs faced Online Fraud rakesh bedi wife Shabana Azmi Swara Bhasker Annu Kapoor Hrithik Roshan Madhuri
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया के जमाने में आज कल हर एक चीज ऑनलाइन हो गई है। इंटरनेट और तकनीक के इस समय में लोगों को कई सारी चीजों के ऑनलाइन फायदे मिलते हैं तो कई नुकसान भी झेलने पड़ रहे हैं। दरअसल, हम आए दिन ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों के बारे में खबरों में पढ़ते और सुनते रहते हैं। कई बार ऑनलाइन ऑफर और सामान खरीदने के चलते लोगों का भारी नुकसान झेलना पड़ा है। वहीं, इस ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार सिर्फ आम लोग ही नहीं, बॉलीवुड के सितारे भी इसकी बलि चढ़ चुके हैं। दरअसल, बॉलीवुड के तमाम ऐसे सितारे हैं, जिनके साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी हो चुकी है। 

Trending Videos
Celebs faced Online Fraud rakesh bedi wife Shabana Azmi Swara Bhasker Annu Kapoor Hrithik Roshan Madhuri
शबाना आजमी - फोटो : इंस्टाग्राम

शबाना आजमी
शबाना आजमी बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री हैं। वे अक्सर ही अपने बयानों और बेबाक अंदाज के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। अभिनेत्री एक बार ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो चुकी हैं। दरअसल, शबाना आजमी के साथ ऑनलाइन खरीदारी के दौरान फ्रॉड हुआ था। एक बार अभिनेत्री ने ऑनलाइन महंगी शराब ऑर्डर की थी। अभिनेत्री ने उस ऑर्डर का भुगतान तभी ही कर दिया था। हालांकि, सभी चीजों की प्रक्रिया पूरी तरह से करने के बाद भी उनका ऑर्डर डिलीवर नहीं हुआ था। अभिनेत्री के इस ऑर्डर के बारे में जब सोशल मीडिया पर लोगों को जानकारी हुई थी, उन्हें यूजर्स ने शराब के ऑर्डर के चलते जमकर ट्रोल किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Celebs faced Online Fraud rakesh bedi wife Shabana Azmi Swara Bhasker Annu Kapoor Hrithik Roshan Madhuri
पायल रोहतगी - फोटो : इंस्टाग्राम

पायल रोहतगी
पायल रोहतगी इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में कम ही फिल्में की हैं। वहीं, उन्होंने टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में हिस्सा लिया था। अभिनेत्री का नाम भी इस ऑनलाइन ठगी में शामिल हैं। दरअसल, अभिनेत्री ने अपने वर्कआउट के लिए ऑनलाइन शॉपिंग की थी। हालांकि, प्रोडक्ट के साइज में कुछ दिक्कत के चलते उन्होंने उसे वापस कर दिया था। वापस करने के बाद उन्होंने जब उस कंपनी से संपर्क किया तो उन्होंने अभिनेत्री से एक फॉर्म भरने के लिए कहा था और यह भी बताया कि इसके रजिस्ट्रेशन के लिए आपको 10 रुपये जमा करने होंगे, जिसके बाद अभिनेत्री ने रजिस्ट्रेशन के लिए अपने कार्ड का इस्तेमाल किया और उसी दौरान वह इस फ्रॉड का शिकार हो गईं। अभिनेत्री ने बताया था कि रजिस्ट्रेशन फीस भरने के दौरान उनके अकाउंट से 20,238 रुपये कट गए थे। इस घटना के बाद अभिनेत्री ने मामले की शिकायत साइबर सेल में दर्ज करवाई थी।

Celebs faced Online Fraud rakesh bedi wife Shabana Azmi Swara Bhasker Annu Kapoor Hrithik Roshan Madhuri
अन्नू कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

अन्नू कपूर
अन्नू कपूर बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में तमाम फिल्में की हैं। अन्नू कपूर का नाम भी इस ऑनलाइन फ्रॉड की लिस्ट में शामिल हैं। दरअसल, जानकारी के मुताबिक अभिनेता को ठग लाख 36 रुपये का चूना लगा था। एक प्राइवेट बैंक के अधिकारी बनकर किसी व्यक्ति ने एक्टर को कॉल किया था और उनसे केवाईसी की डिटेल्स को अपडेट करने को कहा था। इसी दौरान अन्नू कपूर के अकाउंट से इतना बड़ा अमाउंट निकाल लिया गया था। हालांकि, अभिनेता ने तुरंत साइबर सेल को शिकायत दर्ज करवाई थी और पुलिस ने एक्शन लेते हुए ठगी गई राशि में से तीन लाख आठ हजार रुपये वापस से हासिल कर लिए थे।

विज्ञापन
Celebs faced Online Fraud rakesh bedi wife Shabana Azmi Swara Bhasker Annu Kapoor Hrithik Roshan Madhuri
माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम

माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित बॉलीवुड के 90 के दशक की बेहतरीन अभिनेत्री हैं। माधुरी ने इंडस्ट्री में कई फिल्में की हैं। वे आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं। आम लोगों की तरह माधुरी दीक्षित भी ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेत्री के साथ 50 लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed