Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
celebs gave voice hollywood film shah rukh khan mahesh babu Mufasa tiger shroff salman khan varun dhawan
{"_id":"673edecf5e090441030610d9","slug":"celebs-gave-voice-hollywood-film-shah-rukh-khan-mahesh-babu-mufasa-tiger-shroff-salman-khan-varun-dhawan-2024-11-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Celebs: शाहरुख खान-महेश बाबू से पहले हॉलीवुड फिल्मों में अपनी आवाज दे चुके हैं ये सितारे, किरदार में डाली जान","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Celebs: शाहरुख खान-महेश बाबू से पहले हॉलीवुड फिल्मों में अपनी आवाज दे चुके हैं ये सितारे, किरदार में डाली जान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Thu, 21 Nov 2024 12:48 PM IST
सार
'मुफासा: द लायन किंग' में शाहरख खान ने हिंदी वर्जन और महेश बाबू ने तेलुगु वर्जन के लिए अपनी आवाज दी है। इससे पहले भी कई सितारे हॉलीवुड फिल्मों के किरदारों को आवाज दे चुके हैं। चलिए जानते हैं उनके बारे में...
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड सितारे
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड और हॉलीवुड का हमेशा से ही नाता रहा है। जिस तरह हिंदी फिल्मों और सितारों को हॉलीवुड में प्यार मिलता है। उसी तरह हॉलीवुड फिल्मों की भी यहां ऑडियंस है, जिनके लिए आवाज बनते हैं बॉलीवुड सितारे। कई हॉलीवुड फिल्में जो अपने हिंदी दर्शकों के लिए भी रिलीज की जाती है। उन्हें आवाज देने वाले हिंदी फिल्मों के सितारे ही होते हैं। ऐसे कई सितारे हैं, जो इन हॉलीवुड फिल्मों के लिए आवाज बने हैं। ऐसे ही कई सितारों के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। इसका हालिया उदाहरण शाहरुख और महेश बाबू हैं।
शाहरुख खान-महेश बाबू
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं शाहरुख खान और महेश बाबू की। वॉल्ट डिज्नी पिक्चर्स अपनी एक नई फिल्म 'मुफासा: द लायन किंग' के साथ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के लिए तैयार है। यह एक फोटो रियलिस्टिकली एनिमेटेड फिल्म है। 'मुफासा: द लायन किंग' के हिंदी वर्जन में शाहरुख खान ने तो मुफासा के किरदार को अपनी आवाज दी है। वहीं उनके बेटे आर्यन ने सिम्बा के किरदार को अपनी आवाज में डब किया है। वहीं शाहरुख के सबसे छोटे बेटे अबराम खान भी इस फिल्म का हिस्सा बने हैं, उन्होंने बेबी मुफासा की आवाज को डब किया है। वहीं, 'मुफासा: द लायन किंग' के तेलुगू वर्जन की अगर बात की जाए तो इसमें मुफासा के किरदार को सुपरस्टार महेश बाबू ने अपनी आवाज दी है।
3 of 7
रणवीर सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम@ranveersingh
रणवीर सिंह
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक फैन फॉलोइंग है। साल 2018 में आई फिल्म डेडपूल 2, यह भारत में इसलिए ज्यादा लोकप्रिय हुई थी, क्योंकि उसमें अभिनेता रणवीर सिंह ने आवाज दी थी। रणवीर ने फिल्म के लीड कैरेक्टर रेयान रेनॉल्ड्स के लिए अपनी आवाज दी थी। रणवीर के अलावा फिल्म के एक और किरदार को यूट्यूबर भुवन बाम ने आवाज दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
अर्जुन कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
अर्जुन कपूर
अभिनेता अर्जुन कपूर भी इसमें पीछे नहीं रहे। अर्जुन ने फिल्म हॉलीवुड की एनिमेशन फिल्म 'आइस एज: कोलिजन कोर्स' में अपनी आवाज का जादू चलाया। अर्जुन ने 'बक' के किरदार को अपनी आवाज दी।
विज्ञापन
5 of 7
ओम पुरी
- फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
ओम पुरी
दमदार आवाज के मालिक ओम पुरी ने फिल्म 'द जंगल बुक' में अपनी आवाज से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया था। ओम पुरी ने इस फिल्म के हिंदी संस्करण में 'बघीरा' को अपनी आवाज दी थी। ओम पुरी की आवाज बघीरा के किरदार में पूरी तरह से जच रही थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।