Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Auron Mein Kahan Dum Tha Star Tabu Interview With Amar Ujala She Talk about her character in the Ajay Devgn fi
{"_id":"66812e5fc19747eaf202a866","slug":"auron-mein-kahan-dum-star-tabu-interview-with-amar-ujala-said-this-about-her-character-in-the-ajay-devgn-film-2024-06-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tabu: 'औरोंं में कहां दम था' के लिए तब्बू ने क्यों कही थी हां, बताया- पर्दे के पीछे कैसा है अजय के साथ रिश्ता?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Tabu: 'औरोंं में कहां दम था' के लिए तब्बू ने क्यों कही थी हां, बताया- पर्दे के पीछे कैसा है अजय के साथ रिश्ता?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sun, 30 Jun 2024 03:40 PM IST
सार
अजय देवगन और तब्बू इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'औरोंं में कहां दम था' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। ये रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
1 of 4
तब्बू इंटरव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और तब्बू इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'औरोंं में कहां दम था' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। ये रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को नीरज पांडे ने निर्देशित किया है। दर्शक लंबे वक्त बाद एक बार फिर पर्दे पर अजय और तब्बू की जोड़ी देखने के लिए उत्सुक हैं। फिल्म की रिलीज से पहले निर्देशक नीरज पांडे और तब्बू ने अमर उजाला के खास कार्यक्रम शुक्ल पक्ष के साथ बातचीत की है।
2 of 4
तब्बू
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म में तब्बू का किरदार कैसा होगा?
किरदार तो कहानी के हिसाब से ही होगा, क्योंकि हर कहानी अलग होती है। जाहिर है कि कहानी की डिमांड के हिसाब से आपकी भूमिका होती है। इसमें किरदार से ज्यादा कहानी है। मैंने कुछ सीन सुने और मुझे कहानी बहुत ही खूबसूरत लगी और मैं खुश हो गई कि ये दो किरदारों की कहानी है। बहुत कम देखने को मिलता है कि चंद किरदारों के बारे में, आप पूरी फिल्म में उनकी जर्नी देखें। अलग-अलग क्षण, इमोशनल जर्नी देंखें। तो कलाकार के लिए भी चैलेंजिंग तो नहीं लेकिन दिलचस्प जर्नी होती है कि आपको उन सारे दौर से गुजरने का मौका मिलता है। तो बस इस किरदार के लिए न बोलने या सोचने का सवाल ही नहीं था।
3 of 4
तब्बू
- फोटो : इंस्टाग्राम@tabutiful
हैदराबाद की परवरिश ने तब्बू की कहानियों को समझने में मदद की?
मेरे नाना-नानी दोनों ही पढ़ाते थे। मेरी नानी 47 साल तक टीचर थीं और मेरे नाना गणित के प्रोफेसर थे। तो ये सारा किताबों का माहौल और सिर्फ उसकी वजह से नहीं, मेरी सभी खाला और पांच मामू वो सभी किताबों के कीड़ें हैं। उनके पास हर चीज की किताबें थीं। मुझे लगता है कि मैं बहुत लकी हूं कि मेरे आस पास हर इंसान को पढ़ने का शौक था। मेरी एक खाला हैं, जो रात में आधा घंटा पढ़े बिना सो नहीं सकतीं। खैर मैं अपने प्रोफेशनल के चलते हर रोज नहीं पढ़ती। मगर मैं कोशिश करती हूं कि पढ़ सकूं। हम सभी लोग कहानियों के साथ बड़े हुए हैं। कहानियों से हमें जिंदगी की, काम की और रिश्तों की सीख मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
औरोंं में कहां दम था
- फोटो : यूट्यब
अजय देवगन के साथ तब्बू का रिश्ता कैसा है?
मुझे लगता है कि हम एक-दूसरे का ख्याल बहुत रखते हैं। कैमरे के सामने भी और लाइफ में भी, मतलब आपका रिश्ता वैसा है तो वो प्रोफेशन में भी छलकेगा। ऐसा नहीं हो सकता कि आप एक-दूसरे को इतना चाहते हैं और आप एक-दूसरे के इतने करीब हैं, दोस्त हैं और आप एक-दूसरे का ख्याल न रखो। या फिर आप किसी नुकसान से उन्हें न बचाओ, ये संभव नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।