भारतीय सिनेमा में सीक्वल फिल्मों का चलन काफी पुराना है। आज के परिदृश्य के हिसाब से अगर देखा जाए तो फ्रेंचाइजी फिल्में लोगों को सिनेमाघरों तक खींचने का कारगर हथियार है, लेकिन किसी भी फिल्म को फ्लोर पर लाना के लिए कई चीजें महत्वपूर्ण होती हैं। खासतौर पर जब किसी सफल फिल्म का सीक्वल शुरू करना हो तब फिल्मकारों की जिम्मेदारी और भी अधिक बढ़ जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके सीक्वल में वर्षों का लग गया।
Sequel Movies: इन फिल्मों के सीक्वल आने में लग गए वर्षों, सूची में कमल हासन की फिल्म भी शामिल
कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 की चर्चा इन दिनों हर तरफ हो रही है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। यह फिल्म 12 जुलाई को रिलीज होने वाली है। शंकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 27 साल पहले आई इंडियन का सीक्वल है। उस समय यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।
सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में बॉर्डर का नाम भी शामिल है। जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 1997 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी के साथ इसके गाने भी लोगों को खूब पसंद आए थे। अब 27 साल के बाद इस फिल्म की घोषणा हाल ही में की गई है। इसे अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज करने की तैयारी है।
गदर 2 सनी देओल के करियर की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक है। पिछले साल रिलीज हुई इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर डाले थे। फिल्म की कहानी वहां से शुरू हुई थी, जहां से इसका पहला भाग खत्म हुआ था। साल 2001 में रिलीज हुई गदर के सीक्वल के लिए दर्शकों को 22 साल का इंतजार करना पड़ा था।
सलमान खान की फिल्म किक बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। इस फिल्म से साजिद नाडियाडवाला ने बतौर निर्देशक अपनी शुरुआत की थी। 200 करोड़ से अधिक की कमाई करने वाली यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। उसी समय से फिल्म के सीक्वल को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि, अब तक इसकी आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की गई है। कुछ समय पहले निर्देशक ने इस फिल्म को लेकर बताया था कि इसकी पटकथा पर काम चल रहा है और फिल्म प्री-प्रोडक्शन चरण में है।
Hardik-Natasha: जीत के बाद हार्दिक ने नताशा को किया वीडियो कॉल? अभिनेत्री को लेकर फैंस लगा रहे कई अटकलें
